फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cadets learned the lesson of discipline at the annual Naval NCC camp.

Bilaspur News: वार्षिक नौसैनिक एनसीसी शिविर में कैडेट्स ने सीखा अनुशासन का पाठ

Sat, 18 Jul 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cadets learned the lesson of discipline at the annual Naval NCC camp.
एनसीसी इकाई के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सुबह दौड़ लगाते कैडेट्स। स्रोत: एनसीसी
एटीसी-235 के तीसरे दिन पूर्व सैनिकों ने साझा किए अनुभव, 25 कैडेट्स को नई रैंक प्रदान
विज्ञापन


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को मिला सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर में आयोजित 1 हिमाचल प्रदेश नौसैनिक एनसीसी इकाई के 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी-235) के तीसरे दिन करीब 250 कैडेट्स ने उत्साह और अनुशासन के साथ विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लिया। दिन की शुरुआत शारीरिक प्रशिक्षण, योगाभ्यास और परेड से हुई। इसके बाद कैडेट्स को नौसैनिक परिचय, संचार कौशल, नौवहन, बाधा प्रशिक्षण, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक विकास जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

शिविर के दौरान अखिल भारतीय नौसैनिक शिविर-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट कैप्टन मोनिका, गुंजन, अनीकेत, दीक्षित धीमान, राहुल और पीओ कैडेट प्रसूज्य लाहोन को सम्मानित किया गया। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता के आधार पर 25 कैडेट्स को नई रैंक प्रदान की गई। इनमें एक वरिष्ठ कैडेट कैप्टन, सात कैडेट कैप्टन और 17 पीओ कैडेट शामिल हैं। शिविर का मुख्य आकर्षण पूर्व सैनिकों के साथ आयोजित प्रेरणादायक संवाद रहा। कार्यक्रम में 23 पूर्व सैनिकों ने अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा करते हुए कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रसेवा और समर्पण की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ईसीएचएस बिलासपुर के प्रभारी अधिकारी कर्नल आर. चंदेल और ईसीएचएस घुमारवीं के प्रभारी अधिकारी कर्नल ठाकुर सहित अन्य पूर्व सैनिकों ने भी कैडेट्स का मार्गदर्शन किया। सायंकालीन सत्र में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कैडेट्स ने टीम भावना और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कमांडिंग अफसर कमांडर सज्जन कुमार ने कहा कि वार्षिक प्रशिक्षण शिविर युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कैडेट्स से प्रत्येक गतिविधि में समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि शिविर से प्राप्त प्रशिक्षण और अनुभव उन्हें भविष्य में जिम्मेदार, अनुशासित और सक्षम नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed