फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cabinet approval for divisional office of Jal Shakti Department in Zakatkhana

Bilaspur News: जकातखाना में जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय को कैबिनेट की मंजूरी

Sat, 15 Feb 2025 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Cabinet approval for divisional office of Jal Shakti Department in Zakatkhana
श्री नयनादेवी जी के लोगों को संबंधित कामों के लिए नहीं लगानी होगी मुख्यालय की दौड़
विज्ञापन

- जल्द होगा लोगों की समस्याओं का समाधान, विभागीय कार्यों में आएगी तेजी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री नयनादेवी जी विधानसभा के लोगों को अब पानी से संबंधित विभागीय कार्यों के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी होगी। जल शक्ति विभाग के श्री नयनादेवी जी मंडल को शुरू करने की मंजूरी शनिवार को हुई सुक्खू सरकार की कैबिनेट ने दे दी। मंडल का कार्यालय जकातखाना में खोला जाएगा।

अभी तक श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यालय स्थित जल शक्ति विभाग के सदर मंडल कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जकातखाना में मंडलीय कार्यालय खुलने से लोगों को पेयजल समस्याओं के समाधान, नई स्कीमों और मरम्मत कार्य सहित टेंडर की सुविधाएं घर द्वार पर मिलनी शुरू हो जाएगी। नया मंडल कार्यालय खुलने से जल शक्ति विभाग के कार्यों में भी तेजी आएगी। श्री नयनादेवी जी में मंडल कार्यालय नहीं होने से सदर मंडल के कार्यालय पर अतिरिक्त कार्यभार पड़ रहा है। इससे लोगों की समस्याओं के समाधान में देरी तो हो रही है, साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों पर भी काम का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। श्री नयनादेवी जी विधानसभा ही प्रदेश का एकमात्र ऐसा विधानसभा क्षेत्र है, जहां अभी तक जल शक्ति विभाग का डिवीजन नहीं था। पूर्व भाजपा सरकार ने साल 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले श्री नयनादेवी जी में जल शक्ति विभाग का मंडलीय कार्यालय कोठीपुरा में शुरू किया था, लेकिन सत्ता बदलने के बाद उसे बंद कर दिया था। बता दें कि श्री नयनादेवी जी विधानसभा में जल शक्ति विभाग के तीन उपमंडल बस्सी, स्वारघाट और जुखाला हैं। विधानसभा में 27,000 पेयजल कनेक्शन, 65 पेयजल और 25 सिंचाई योजनाएं हैं। बस्सी की 2400 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई योजना और एम्स की 65 करोड़ की पेयजल योजना है। जकातखाना में नया मंडलीय कार्यालय शुरू होने से इन सभी योजनाओं का कार्यभार सदर मंडल के कार्यालय से कम होगा। विभाग के विकास कार्यों को तेज आएगी। लोगों की समस्याओं का समाधान भी जल्द होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed