फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   By taking the name of Ganga one is freed from sins: Radha

गंगा के नाम लेने से मुक्त हो जाते हैं पाप : राधा

Mon, 20 May 2024 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
By taking the name of Ganga one is freed from sins: Radha
- शीतला माता मंदिर सुन्हाणी में भागवत कथा आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। शीतला माता मंदिर सुन्हानी में श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। कथा के तीसरे दिन कथावाचक राधा रमन शास्त्री ने कहा कि हिंदू धर्म में गंगा नदी को देवी मां के रूप में पूजा जाता है।

पुराणों में इसे सबसे पवित्र नदी कहा गया है, जिसमें नहाने से मनुष्य के सारे पाप धुलने की मान्यता है। गंगा में नहाने ही नहीं, उसकी वायु के स्पर्श और नाम लेने से भी व्यक्ति हर पाप से मुक्त हो जाता है। इसका वरदान खुद भगवान श्रीकृष्ण ने गंगा नदी को दिया था। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है जहां पर गाय को गो-माता का दर्जा देकर इसकी पूजा की जाती है। गाय को किसी भगवान से कम नहीं माना जाता। हम अपनी सुख समृद्धि के लिए गाय का पूजन करते हैं। उन्होंने कहा कि गाय समस्त प्राणियों की माता सर्व सुखों को देने वाली है। गाय की सेवा करने पर हमें जहां एक ओर सुख-शांति की प्राप्ति होती है। गाय के दूध से हमें तंदुरुस्ती मिलती है। वहीं गोमूत्र से अलग-अलग बीमारियों के लिए दवाइयां भी बनाई जाती हैं। इस मौके पर कमेटी के भगत राम शास्त्री, सुरेश कुमार, महेंद्र सिंह, देशराज, कुलदीप शर्मा, सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed