{"_id":"665ae629506d885bbb059ac4","slug":"by-showing-stunts-the-youth-gave-the-message-of-staying-away-from-drugs-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-118231-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: करतब दिखाकर युवाओं ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: करतब दिखाकर युवाओं ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश
विज्ञापन
-प्रगति सेवा समाज समिति ने 192वीं दौड़ की आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। प्रगति सेवा समाज समिति की ओर से शनिवार को 192वीं दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ भगेड़ से लेकर हनुमान मंदिर कुलारू तक हुई। बच्चों ने लगभग 6 किलोमीटर तक हाथों में एक देश, एक धर्म, नशा मुक्त समाज एवं जाति मुक्त समाज के बैनर और नारों से लोगों को जागरूक किया।
बच्चों ने विभिन्न करतब प्रदर्शित कर युवाओं को नशे से दूर रहकर शरीर को तंदुरुस्त बनाने का संदेश दिया। समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि वह तीन साल से हर शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 6 किलोमीटर तक दौड़ का आयोजन करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को 192वीं दौड़ आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि दीपांशु और शुभम ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर निर्मित 1264 मीटर लंबी टनल को हाथों पर चलकर पार करने का कीर्तिमान भी स्थापित किया है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपाहिज गोवंश की सेवा के साथ एक देश, एक धर्म और जाति मुक्त समाज की स्थापना में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान भी किया। उनके द्वारा प्रशिक्षित किए जा रहे 21 बच्चों में अधिकतर प्रवासी परिवारों के बच्चे शामिल हैं।