फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Business

ऑनलाइन कंपनियों ने फीकी की कारोबारियों की दीपावली

Sat, 26 Oct 2019 12:33 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Business
बिलासपुर में धनतेरस के उपलक्ष्य में बर्तन की दुकान में खरीददारी करते लोग - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। दीपावली के मौके पर जिले के छोटे व्यापारियों व दुकानदारों को ऑनलाइन उपभोक्ताओं को सामान पहुंचाने वाली कंपनियों की मार झेलनी पड़ रही है। ऑनलाइन विभिन्न कंपनियों की ओर से दीपावली 60 फीसदी तक की छूट विभिन्न उत्पादों पर दी जा रही है जिसका परिणाम यह है कि कारोबारी दिन भर ग्राहकों का इंतजार करते देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के कारोबारियों का कहना है कि सरकार को छोटे कारोबारियों को ध्यान में रख कर भारी भरकम छूट देने वाली इन कंपनियों पर कुछ हद तक रोक लगानी चाहिए ताकि आम कारोबारी तबाह होने से बच सके। वहीं कारोबारियों ने प्रशासन से मांग की है कि मंदी की मार को देखते हुए इस बार रविवार को भी उन्हें कारोबार करने की अनुमति दी जाए क्योंकि रविवार को दीपावली है।
विज्ञापन

कारोबारियों में श्याम लाल शर्मा का कहना है कि यदि हम इस तरह से छूट देने लग जाएंगे तो हमें नुकसान उठाना पड़ जाएगा। दुकानदार व छोटे व्यापारी इस मंदी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग को दोषी मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दुकानदार दानिस का कहना है कि ऑनलाइन कंपनियों से बाजार में मंदी का माहौल दिखाई दे रहा है। सरकार को इसकी तरफ ध्यान देने की जरूरत है। दुकानदार शौकत अली का कहना है कि ऑनलाइन शॉपिंग का प्रचलन बढ़ने के कारण लोग बाजारों में कम आ रहे हैं। कुछ समय पहले तक त्योहारी सीजन के शुरू होने से पहले ही लोग बाजारों में खरीदारी करने आ जाते थे लेकिन अब त्योहारी सीजन शुरू होने के बाद भी लोग बाजारों का रुख नहीं कर रहे हैं। वहीं उनका कहना है दुकानदार 2 से 3 बजे तक कोई काम नहीं कर पाते हैं। महीने भर की कमाई नाम मात्र रह गई है। वहीं बच्चों तक के खिलौने व सामान नहीं बिक पा रहे हैं।

रविंद्र सिंह ने बताया कि कई दुकानदार तो खुद ऑनलाइन शापिंग कर रहे हैं क्योंकि ऑनलाइन कंपनियां एक सुई से लेकर दवाइयां तक बेच रही हैं।
वहीं लोगों में दिवाली का उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है जो पहले होता था। दुकानदारों व छोटे कारोबारियों का कहना है कि सरकार को छोटे कारोबारियों पर भी ध्यान देना चाहिए, वहीं इन ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। दीपावली जैसे बड़े त्योहारों में मनचाही छूट न दें ताकि छोटे व्यापारियों को भी कुछ फायदा मिल सके।
..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed