फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Buses will not run on government routes in rural areas today.

Bilaspur News: ग्रामीण क्षेत्रों में आज नहीं चलेंगी सरकारी रूट पर बसें

Wed, 10 Dec 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 10 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Buses will not run on government routes in rural areas today.
सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर समारोह के लिए जिले से 81 बसें बुक
विज्ञापन

-गंतव्य तक जाने के लिए निजी व्यवस्था पर ही घर से निकलें लोग
-जिले से मंडी जाएंगे कांग्रेस के करीब 5 हजार कार्यकर्ता
-बाहरी राज्यों के लिए लंबे रूट की बस सेवाएं रहेंगी सामान्य

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंडी में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह को लेकर बिलासपुर से परिवहन निगम की 81 बसों की बुकिंग की गई हैं। इन बसों को आज सुबह से रैली स्थल के लिए रवाना किया जा रहा है, जिसके चलते जिले के कई ग्रामीण रूटों पर नियमित बस सेवा पूरी तरह प्रभावित रहेगी।
परिवहन निगम की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जिले के ग्रामीण रूटों पर वीरवार को सरकारी बसें नहीं चलेंगी, इसलिए ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों से अपील है कि वो अपने गंतव्य तक जाने के लिए निजी व्यवस्था पर ही घर से निकलें, ताकि उन्हें आवाजाही में परेशानी न हो। जानकारी के अनुसार, जिले से करीब 5,000 कार्यकर्ता मंडी जाएंगे। इनमें से लगभग 3,000 अकेले घुमारवीं क्षेत्र से कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं के लिए अधिकतर बसें ग्रामीण रूट से उठाई गई हैं, ताकि सुबह से उन्हें मंडी पहुंचाने का सिलसिला सुचारू रूप से चल सके। ग्रामीण क्षेत्रों की बसें समारोह में भेजे जाने के कारण शाहतलाई, बरठीं, मलरांव, झंडूता, स्वाहण, स्वारघाट, कोटधार, बैरी, कंदरौर, घुमारवीं, भराड़ी, भड़ोलियां, तलाई, जुखाला, बंदला सहित कई रूटों पर आज कोई सरकारी बस सेवा उपलब्ध नहीं होगी। इन रूटों पर यात्रियों, कामकाजी लोगों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को परेशानी हो सकती है। सरकारी बसें समारोह में होंगी, लेकिन निजी बसें अपने तय समय पर चलेंगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने स्पष्ट किया है कि बाहरी राज्यों दिल्ली, अमृतसर, कटरा और जम्मू वाले रूटों पर चलने वाली बस सेवाएं सामान्य रहेंगी। इन बसों को समारोह में शामिल नहीं किया गया है, ताकि जिला और प्रदेश के बीच आवश्यक आवागमन प्रभावित न हो। शाम के समय जब ये 81 बसें कार्यकर्ताओं को उनके गंतव्य तक छोड़कर वापस लौटेंगी, तो लौटते हुए रास्ते में कुछ ग्रामीणों को सीमित यात्रा सुविधा मिलने की संभावना है। हालांकि, यह व्यवस्था पूरी तरह बसों की उपलब्धता और रूट के अनुसार निर्भर करेगी। इसलिए लोगों से अपील है कि जरूरी काम होने पर ही निकलें, अपनी निजी या वैकल्पिक व्यवस्था पहले से तैयार रखें। निजी बस रूटों के शेड्यूल की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed