फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Buses in Shravan Ashtami fairs, passengers getting worried

Bilaspur News: बसें श्रावण अष्टमी मेलों में, यात्री हो रहे परेशान

Thu, 08 Aug 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Buses in Shravan Ashtami fairs, passengers getting worried
मेले के चलते स्वारघाट जाने वाली बसों के रूट बदले, लोग परेशान
विज्ञापन

- कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और विद्यार्थी को करने पड़ रहीं टैक्सियां
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट के लिए चल रहीं बसों को एचआरटीसी ने श्री नयना देवी जी में चल श्रावण अष्टमी मेलों में लगा दिया है। इस कारण स्वारघाट में रोजाना स्कूल, कॉलेज जाने वाले बच्चों, सरकारी कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी समय पर पहुंचने के लिए टैक्सियां किराये पर करनी पड़ रही हैं। हालात यह हैं कि आईटीआई स्वारघाट तक आने के लिए प्रशिक्षुओं को फोरलेन की कैंचीमोड़ टनल से स्वारघाट तक का आठ किलोमीटर का पैदल सफर तक करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार एचआरटीसी के बिलासपुर डिपो की ओर से कई बसों के रूट बदलकर श्री नयनादेवी जी में चल रहे श्रावण अष्टमी मेले में भेजा जा रहा है। इसी व्यवस्था के कारण पिछले तीन दिनों से बिलासपुर से स्वारघाट तक और कैंचीमोड़ से स्वारघाट तक आने वाले लोगों और स्वारघाट से नयना देवी तक रोजाना आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि फोरलेन बन जाने के बाद से अधिकतर बस रूट एचआरटीसी स्वारघाट से बदल दिए हैं। अब एक या दो बस रूट ही स्वारघाट की ओर से चलाए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें भी श्री नयना देवी जी के मेलों में सवारी ढोने के लिए भेजा जा रहा है। स्वारघाट, बनेर, कैंचीमोड़ टनल, गंभर पुल, जामली, छड़ोल, कल्लर और श्री नयना देवी जी तक आने-जाने वाले लोग परिवहन महकमे की इस कुव्यवस्था के चलते बेहद नाराज हैं। स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राओं, आईटीआई के प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों में भी रोष व्याप्त है। मौजूदा समय में बिलासपुर से श्री नयना देवी वाया स्वारघाट एकमात्र बस रूट सुबह के समय आ रहा है। यही बस शाम के समय श्री नयना देवी से वापस बिलासपुर को वापस आ रही है। दोपहर 2:30 बजे बिलासपुर-नंगल बस रूट वाया स्वारघाट होकर चलता था, उसे भी तीन दिनों से बंद कर दिया गया है। बिलासपुर बस अड्डे से सुबह 8 बजे के बाद स्वारघाट की तरफ आने वाले लोगों के लिए 10 बजे नाहन-टीहरा बस है। इसके बाद शाम 5:00 बजे आखिरी बस बिलासपुर से भाखड़ा आती है। लोगों ने एचआरटीसी बिलासपुर प्रबंधन से बदले गए बस रूटों को तुरंत शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

एचआरटीसी बिलासपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि श्री नयनादेवी जी मेलों के चलते रूट बदले गए हैं। मेलों के बाद फिर से पुराने रूट पर बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed