{"_id":"68a1c230df4cdce5b90ba4d2","slug":"bus-service-will-start-in-jaroda-enthusiasm-among-villagers-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-142595-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जरोड़ा में शुरू होगी बस सेवा, ग्रामीणों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जरोड़ा में शुरू होगी बस सेवा, ग्रामीणों में उत्साह
विज्ञापन
बस ट्रायल सफल, राजेश धर्माणी का जताया आभार
गांव में पहली बार पहुंची निगम की बस
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी की गाहर पंचायत के जरोड़ा गांव में शीघ्र ही बस सेवा शुरू की जाएगी। परिवहन निगम ने गांव में बस का सफल ट्रायल किया। यह पहली बार था जब निगम की बस जरोड़ा पहुंची। ग्रामीणों ने तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का आभार व्यक्त किया।
गांव अब तक सड़क सुविधा से जुड़ा था, लेकिन नियमित बस सेवा नहीं थी। लोगों को निकटवर्ती कस्बों तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों या पैदल सफर करना पड़ता था। इससे बुजुर्ग, महिलाएं और स्कूली बच्चे विशेष रूप से परेशान थे। किसान और कामकाजी वर्ग भी अपनी उपज और सामान ढोने में कठिनाई का सामना करते रहे।
गांव के लिए दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब बस पहली बार गांव की सड़कों पर दौड़ी। महिलाओं ने पारंपरिक जयकारों से स्वागत किया। कई बुजुर्गों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। पंचायत प्रधान तारा चंद ने कहा कि यह कदम ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगा। बस सेवा शुरू होने से छात्रों और आम लोगों को रोजाना आवाजाही में सुविधा होगी। बस अड्डा इंचार्ज घुमारवीं जयपाल ने बताया कि जल्द ही नियमित बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।