फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bus service to Chandigarh from Bharari and surrounding villages has been stopped, leaving villagers upset.

Bilaspur News: भराड़ी व आसपास के गांवों के लिए चंडीगढ़ के लिए बस सेवा बंद, ग्रामीण परेशान

Sat, 25 Oct 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 25 Oct 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bus service to Chandigarh from Bharari and surrounding villages has been stopped, leaving villagers upset.
लैहरी सरेल, डुमैहर,भदसीं, लौहट के लोग टैक्सी पर निर्भर, सफर का खर्च हुआ दोगुना
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से तुरंत बस सेवा बहाल करने की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी उपतहसील के तहत लैहरी सरेल, डुमैहर,भदसीं और लौहट गांव के लोगों के लिए चंडीगढ़ तक चलने वाली सीधी बस सेवा पिछले एक माह से बंद है। ऐसे में क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने बताया कि पहले जाहू-कीरतपुर-चंडीगढ़ मार्ग की सुबह चलने वाली बस उनके क्षेत्र से होकर गुजरती थी। यह बस लैहरी, लोहट, गुगाल और भदसीं मार्ग से दधोल तक जाती और वहीं से नेशनल हाइवे पकड़कर चंडीगढ़ के लिए रवाना होती थी। इस रूट से सैकड़ों लोगों को रोजाना सुविधा मिलती थी। पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज करवाने जाने वाले मरीज और उनके परिजन, कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी, विद्यार्थी और प्रशिक्षु इस सेवा का लाभ उठाते थे। बताया कि बस सेवा बंद होने के बाद अब उन्हें दधोल चौक तक पहुंचने के लिए टैक्सी का सहारा लेना पड़ता है। टैक्सी का किराया तीन से चार सौ रुपये तक आता है। इसके बाद दधोल से दूसरी बस पकड़नी पड़ती है। इससे यात्रा का खर्चा बढ़ गया है और समय भी दोगुना लग रहा है। जाहू से सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर चलने वाली यह बस लगभग 8.30 बजे घुमारवीं पहुंचती थी। यह बस सुविधा विद्यार्थियों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जीवन रेखा जैसी थी। विद्यार्थी इसी बस से शिक्षण संस्थानों तक जाते थे, सरकारी कर्मचारी और मजदूर रोजाना इसी बस का सहारा लेते थे। मरीजों को भी पीजीआई या अन्य अस्पतालों में पहुंचने में यह बस मददगार साबित होती थी। लोगों का कहना है कि इस रूट पर कोई निजी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों के पास टैक्सी के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। टैक्सी चालक भी हर समय उपलब्ध नहीं होते, जिससे कई बार मरीजों और जरूरी काम से जाने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि सर्दियों के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाएगी। लोगों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि जाहु-चंडीगढ़ सीधी बस सेवा को तुरंत बहाल किया जाए। उनका कहना है कि यह रूट वर्षों से चल रहा था और क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करता था। इसे अचानक बंद करने से लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में बस अड्डा इंचार्ज घुमारवीं जयपाल ने बताया कि कुछ दिनों से यह बस वाया भराड़ी चल रही थी। सोमवार से इसे दोबारा वाया लैहरी सरेल–भदसी मार्ग से चलाया जाएगा, जिससे ग्रामीणों की परेशानियों में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed