{"_id":"9c26a96e9feb9b21f97e403aa9c3ea37","slug":"bus-service-ghumarvi-to-baddi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी जाने के लिए जिला के लोगों को मिली बस सुविधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी जाने के लिए जिला के लोगों को मिली बस सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Thu, 11 Feb 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के लोगों को औद्योगिक क्षेत्र बद्दी जाने के लिए बस सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। मुख्य ससंदीय सचिव (वन) राजेश धर्माणी ने जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी विकास मिशन के अंतर्गत वीरवार सुबह 6:30 बजे घुमारवीं बस स्टैंड में घुमारवीं से बद्दी वाया स्वारघाट-किरतपुर-भरतगढ़- नालागढ़ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
बस प्रतिदिन सुबह 6:38 बजे घुमारवीं बस स्टैंड से चलेगी और 10:40 बजे बद्दी पहुंचेगी। बस उसी दिन सांय 4:40 बजे बद्दी से चलकर घुमारवीं में रात को 8:30 बजे पहुंचेगी। इस बस के चलने से बिलासपुर, स्वारघाट, किरतपुर के अतिरिक्त भरतगढ़, नालागढ़ और बद्दी औद्योगिक क्षेेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी इस बस के चलने से सुविधा मिलेगी। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि घुमारवीं से बद्दी तक इस बस का किराया 158 रुपये निर्धारित किया गया है। उन्
विज्ञापन
होंने घुमारवीं से बद्दी तक बस चलाने के लिए स्वीकृति प्रदान करने को परिवहन मंत्री जीएस बाली का आभार व्यक्त किया। इसके बाद बस चालक मदन लाल और परिचालक श्रवण कुमार को बस को बद्दी तक ले गए। जबकि कोठी गांव के प्रवीन कुमार ने इस बस के प्रथम यात्री के रूप में यात्रा की।
बस में एलइडी स्टेशन डिसप्ले सिस्टम की सुविधा
उप मंडलीय प्रबंधक डा. संतोष कुमार ने बताया कि 37 सीटों वाली यह बस आरामदायक है। बस में एलइडी स्टेशन डिसप्ले सिस्टम भी लगा हुआ है।
इस मौके पर घुमारवीं नगर परिषद अध्यक्ष गीता महाजन, उपाध्यक्ष रीता सहगल, मनोहर लाल, राज पाल उप्पल, राजीव शर्मा, राकेश उप्पल, सतपाल, सुरेश कुमार और श्रवण कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।