फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bus

एचआरटीसी को दीवाली पर 10 लाख अतिरिक्त आय

Wed, 30 Oct 2019 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
bus
बिलासपुर। दीपावली एचआरटीसी बिलासपुर के लिए धनवर्षा लेकर आई। दीपावली से पहले और उसके बाद एचआरटीसी ने विभिन्न रूटों पर करीब 40 अतिरिक्त बसों को भेजा जिससे निगम को 10 लाख रुपये की अतिरिक्त आय हुई है। दीपावली के पहले जहां 4 लाख और उसके बाद अभी बुधवार तक 6 लाख और अतिरिक्त आय हो चुकी है। जबकि वीरवार को लोगों की संख्या को देखते हुए 15 और अतिरिक्त बसों का प्रावधान एचआरटीसी की ओर से किया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि दीपावली की छुट्टियों को देखते हुए निगम ने जिले के लोगों को बिलासपुर लाने और ले जाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। इस मौके पर दिल्ली, चंडीगढ़ आदि क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त बसों को भेजा गया था ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े क्योंकि जिले के सैकड़ों लोग दूसरे राज्यों में पढ़ाई और नौकरी कर रहे हैं। जो सभी दीपावली के मौके पर अपने अपने घर आते हैं। इस कारण बसों में सफर करने वालों की संख्या एकदम से बढ़ गई है। निगम की ओर से दीपावली से पहले और बाद में चंडीगढ़, दिल्ली और अन्य स्थानों में अभी तक करीब 40 अतिरिक्त बसें भेज चुका है।
विज्ञापन

इधर, एचआरटीसी बिलासपुर डिपो के आरएम पवन कुमार शर्मा का कहना है कि लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके लिए अतिरिक्त बसों का प्रावधान किया गया है। दीपावली से पहले भी लोगों को लाने के लिए अतिरिक्त बसें भेजी गई थीं। उन्होंने कहाकि अभी तक करीब 40 बसों को विभिन्न रूटों पर भेजा जा चुका है जिससे निगम को 10 लाख रुपये की अतिरिक्त आमदनी हुई है। उन्होंने कहा कि वीरवार को भी लोगों की भीड़ को देखते हुए बसों का प्रबंध किया जाएगा। निगम ने वीरवार को भी करीब 15 अतिरिक्त बसों का प्रबंध कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed