{"_id":"5f25b83a8ebc3e63c161f22f","slug":"burglars-set-up-sadar-mla-s-sister-s-house-dent-blown-30-million-jewels-bilaspur-news-sml3403498135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर विधायक की बहन के घर चोरों ने लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर विधायक की बहन के घर चोरों ने लगाई
विज्ञापन
घुमारवीं स्थित सदर विधायक की बहन के घर पर हुई चोरी।
घुमारवीं (बिलासपुर)। बिलासपुर सदर के विधायक सुभाष ठाकुर की बहन के घर अमरपुर में शुक्रवार देर रात चोरों ने सेंधमारी कर करीब तीस लाख के सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने घर से पीछे की तरफ खिड़की को तोड़कर घर में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिए। विधायक के बहनोई ग्राम पंचायत अमरपुर के पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं।
मिली जानकारी के अनुसार चोरी की घटना को इतने सफाई से काम किया कि कमरे के बाहर बरामदे में सो रहे परिवार के मुखिया को भी इसकी भनक नहीं लगी।
पुलिस को दी शिकायत में विधायक की बहन रामकली ने बताया कि शुक्रवार को हम घर की पहली मंजिल के बरामदे में सो रहे थे। देर रात किसी चीज की आवाज हुई तो हमने सोचा कि दूसरे कमरे में सो रहे बच्चों ने आवाज की होगी। लेकिन जब सुबह उठे तो पता चला कि चोर घर की तिजोरी पर हाथ साफ कर गए हैं।
सुबह जब उठकर हम कमरे में गए तो वहां सब सामान बिखरा हुआ था। अलमारी के नीचे गहनों की खाली डिब्बियां पड़ी थी। जैसे ही परिवार ने देखा कि घर में चोरी हो गई है तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तत्काल प्रभाव से थाना घुमारवीं की पुलिस व डीएसपी अनिल ठाकुर खुद मौके पर पहुंचे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर विधायक सुभाष ठाकुर भी अपनी बहन के घर पहुंचे। पुलिस ने इस संदर्भ में घुमारवीं थाना में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
चोरी की घटना बड़ी है तथा फॉरेंसिक विभाग की मदद ले रही हैं। उक्त टीम को घटना की सूचना देकर मौके पर बुलाया गया है। पुलिस अपने स्तर पर घटना की जांच करने में जुटी है। चोरी का आंकलन लगभग तीस लाख रुपये हो रहा है।
अनिल ठाकुर, डीएसपी घुमारवीं
चोरी हुआ सामान
चोरी मे चार सोने के कड़े, चार चुडिय़ां, दो चाक, आठ अंगुठियां, तीन चेन, तीन हार सैट, एक किटी सैट, एक लॉकेट सैट, दो टॉपस व दो नथ बालियां चोरी हुई है। जो 57 तोले के लगभग है। तथा जिनकी कीमत लगभग तीस लाख रुपये के लगभग है।