फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bsp nagar adhyaksh report

बसपा के नगर अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट, पुलिस ने शांतिभंग में की कार्रवाई, मिली जमानत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
bsp nagar adhyaksh report
बिलासपुर। पालिकाध्यक्ष मोहम्मद हसन खां के पुत्र मुराद हसन खां के साथ बदसलूकी की आरोप में पुलिस ने बसपा के नगर अध्यक्ष नवनीत सक्सेना सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने उनके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की, जिसके बाद उनको एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला भट्टीटोला निवासी पालिकाध्यक्ष मोहम्मद हसन के पुत्र मुराद हसन खां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि नगर के मोहल्ला भट्टीटोला निवासी नवनीत सक्सेना सचिन उनसे राजनीतिक रंजिश रखते हैं। वह अक्सर उनके साथ फोन पर बदसलूकी करते हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देते हैं। आरोप है कि 31 अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे नवनीत सक्सेना नई तहसील के गेट पर मिले थे तो उन्होंने पूछा था कि वो फोन पर बदसलूकी क्यों करते हैं। आरोप है कि इस बात को लेकर वह आग बबूला हो गए थे और उनके साथ मारपीट करने लगे तथा जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। आरोप है कि बुधवार को फिर उन्होंने फोन पर बदसलूकी की। इसको लेकर पालिकाध्यक्ष के पुत्र ने पुलिस को तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने बसपा नगर अध्यक्ष पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने उनके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की, हालांकि बुधवार को ही बाद में उनको एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई। बसपा नगराध्यक्ष नवनीत सक्सेना सचिन का कहना है कि उन्होंने पालिकाध्यक्ष के घोटालों की शिकायतें की थीं, जिस पर जांच भी हुई थी। इसी बात को लेकर रंजिशन उनके खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed