फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bridge inagurated in naina devi

चिकनी नदी पर बना पुल लोकार्पित

Sat, 18 Sep 2021 11:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
bridge inagurated in naina devi
चिकनी नदी पर बने पुल का लोकार्पण करते रणधीर शर्मा। - फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। आपदा प्रबंधन हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने चिकनी नदी पर लगभग 65 लाख से निर्मित पुल का उद्घाटन किया। लगभग 9 लाख से बैहल बाजार में पेवर ब्लॉक टाइल बिछाने के कार्य का भूमि पूजन किया। इसके बाद ग्राम पंचायत खोडा वाला के पंचायत घर में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़क विकास की गति को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों को एंबुलेंस रोड से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में श्री नयनादेवी जी विधानसभा के बैहल क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत और रखरखाव पर 1 करोड़ 22 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कटिड पगाना सड़क के लिए लगभग 11 करोड़ और बागमेहला सड़क के लिए लगभग 4 करोड़ की डीपीआर नाबार्ड को स्वीकृति हेतु भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लगभग 5 करोड़ की लागत से बनने वाली गलवा चलेहला सड़क की डीपीआर नाबार्ड से स्वीकृत हो चुकी है जिसका कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 19.820 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया। इस पर 941.86 लाख रुपये व्यय किए गए। 6 किलोमीटर सड़कों का विस्तारीकरण किया गया जिस पर 294 लाख रुपये व्यय किए गए। इस अवसर जिला परिषद सदस्य मान सिंह धीमान, भाजपा उपाध्यक्ष राम कुमार शर्मा, बीडीसी चेयरमैन किरण शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा सचिव कल्पना शर्मा, लोअर मंडल की उपाध्यक्ष राम कौर, लोअर मंडल महिला मोर्चा सचिव सुषमा शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्ण चंदेल, जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला युवा मोर्चा सचिव रामपाल चौधरी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गुरमिंद्र सिंह राणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed