फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Breathing is getting less, let's make the environment pure by planting trees

सांसें हो रही कम, आओ पौधे लगाकर पर्यावरण को शुद्ध बनाएं

Sat, 05 Jun 2021 10:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Breathing is getting less, let's make the environment pure by planting trees
बम पंचायत प्रतिनिधि पौधारोपण करते हुए। - फोटो : BILASPUR
भगेड़/ घुमारवीं/ झंडूता (बिलासपुर)। बिलासपुर में शनिवार को कई संस्थाओं, युवक मंडल और अन्य लोगों पौधे रोप कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस दौरान सभी लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। वहीं, लोगों को पेड़ों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक भी किया। वहीं लोगों से अपील भी की कि अपने आसपास के जंगलों को आग लगने से बचाएं ताकि भविष्य में सभी को शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के एनसीसी आर्मी विंग कैडेट्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट जय महलवाल ने बताया कि कैडेट्स ने अपने-अपने घरों में रहते हुए यह दिवस मनाया।
विज्ञापन

सभी कैडेट्स ने अपने परिवार वालों से पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए किए जाने वाले प्रयासों की चर्चा की और कुछ कैडेट्स ने पौधे लगाकर अपने आसपास के लोगों को पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर वसुंधरा ने सभी कैडेट्स को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी और कहा कि हम सब को मिलकर अपने पर्यावरण को शुद्ध रखना चाहिए, जिससे कि हम लोग एक अच्छे वातावरण के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें। वहीं, घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बम में शनिवार को प्रतिनिधियों की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण किया गया। यह पौधरोपण ग्राम पंचायत बम के भवन के सामने भूमि में किया गया। पंचायत प्रधान मनीष शर्मा ने कहा कि सभी लोगों को अपने पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। हर वर्ष सभी को कम से कम एक पौधा तो जरूर लगाना चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत गतवाड़ में भी पौधरोपण कर हरियाली का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि हरियाली को अपनाना है, पर्यावरण को बचाना है। वहीं, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में ग्राम पंचायत बल्हचुराणी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने की। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण के बिना समाज की कल्पना भी अधूरी है। उन्होंने कहा कि आज के दिन सभी लोगों को प्रण करना चाहिए कि वे पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसकी देखरेख करें। वहीं डॉ. भीम राव अंबेडकर युवक मंडल बैरी दडोलां ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया । युवक मंडल के पदाधिकारियो और सदस्यों के सहयोग से मोटर बोट के आने जाने वाले रास्ते में पौधरोपन किया गया जिसमें कई प्रकार के पौधे लगाए गए। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आशा किरण दिव्यांग शिक्षा संस्थान कोठी में संस्थान के दिव्यांग बच्चों ने पौधरोपण किया गया। संस्थान में संरक्षित सभी दिव्यांग बच्चों की ओर से पीपल के पौधे लगाए गए। इसके अलावा पलम, सेब, नींबू, संतरा, आंबला इत्यादि के पौधे भी लगाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास और प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी के आदेश अनुसार झंडूता युवा कांग्रेस के महासचिव कार्तिक चंदेल की अगुवाई में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed