फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   break mile stone

दिन को पट्टिका लगाई सुबह को तोड़ दी गई

Sat, 13 Jun 2020 09:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
break mile stone
स्वारघाट(बिलासपुर)। उपमंडल के बैहल गांव में शरारती तत्वों की ओर से शिलान्यास पट्टिका तोडने का श्री नयना देवी जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कडा संज्ञान लिया है। श्री नयना देवी जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह बंगा ने बताया कि विकास खंड स्वारघाट की बैहल पंचायत की छड़िया बस्ती के लिए लगभग 20 लाख की लागत से बनने वाली संपर्क सड़क का शिलान्यास श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने वर्ष 2017 में किया था। उन्होंने बताया कि इस शिलान्यास पट्टिका को शरारती तत्वों की ओर से एक बार पहले भी तोड़ा गया था।
विज्ञापन

हद तो तब हो गई जब उक्त शिलान्यास पट्टिका को लोनिवि के कर्मचारियों ने शुक्रवार को दोबारा लगाया, लेकिन शरारती तत्वों को शायद यह बात रास नहीं आई और उसी रात पट्टिका को फिर तोड़ दिया। यही नहीं लगभग 5 दिन पहले कौड़ां वाला ग्राम पंचायत के तहत जरर खड्ड पर बने पुल की लोकार्पण पट्टिका को भी शरारती तत्वों ने तोड़ दिया गया है। श्री नयना देवी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह बंगा के प्रदेश सरकार को आगाह किया है कि अगर भाजपा की सरकार में क्षेत्र विकास कार्यों में सहयोग नहीं दिया जा रहा हो तो इस तरह पूर्व में किया गए विकास कार्यों की पट्टिकाएं तोड़ना कोई अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन भी लोगों ने इस कृत्य को अंजाम दिया है उनके खिलाफ सरकारी संपत्ति के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोनिवि भी आज तक इन तोड़ी गई पट्टिकाओं पर मौन साधे हुए हैं। जिसके चलते इन शरारती तत्वों के हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं। उन्होंने हैरानी कहा कि जिस पुल की लोकार्पण पट्टिका तोड़ी गई है उसी पुल की दूसरी तरफ पूर्व विधायक की शिलान्यास पट्टिका भी लगी है। शरारती तत्वों को वो पट्टिका क्यों नजर नहीं आई? अगर पट्टिका तोड़ने से विकास होता है तो फिर भाजपा की ओर से लगाई पट्टिकाएं क्यों नहीं तोड़ी जा रही हैं? उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दस दिन के भीतर उक्त लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती तो श्री नयना देवी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सड़कों पर उतर कर कड़ा रुख अपनाने से गुरेज नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed