फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   boy spend three lakh on online game

ऑनलाइन गेम के चक्कर में मां के खाते से उड़ा दिए तीन लाख

Wed, 11 Aug 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
boy spend three lakh on online game
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत सुन्हाणी में 11वीं कक्षा के एक विद्यार्थी ने ऑनलाइन गेम खेलने के चक्कर में लाखों रुपये अपनी मां के खाते से उड़ा दिए। इस का पता तब चला जब बच्चे की मां पैसे निकलवाने के लिए बैंक गई। इतनी बड़ी राशि बैंक खाते से गायब देखकर उसके होश उड़ गए। बच्चे की मां ने घुमारवीं पुलिस थाना में मामला दर्ज करने के लिए शिकायत दी है। इसे पुलिस ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुन्हाणी की रहने वाली मंजू बाला पत्नी संजीव कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे ने ऑनलाइन गेम खेलने के चक्कर में उसके अकाउंट से करीब तीन लाख रुपये उड़ा दिए हैं। मंजू ने बताया कि पैसे के आहरण के लिए कोई भी ओटीपी नहीं आया। ऐसे में पुलिस और बैंक ही बता सकते हैं कि उसका पैसा बिना ओटीपी के कैसे ऑनलाइन गेम में खत्म हो गया। डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि इस संबंध में बैंक वालों को सूचित कर दिया गया है। खाते की सही जानकारी आने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed