फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Blood donation camp in Namhol today

Bilaspur News: नम्होल में रक्तदान शिविर आज

Sat, 30 Sep 2023 06:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
Blood donation camp in Namhol today
-उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अमर उजाला फाउंडेशन, मानव अधिकार संरक्षण संस्थान बिलासपुर और ट्रक चालक यूनियन बिलासपुर की ओर से रविवार को नम्होल में स्थानीय लोगों के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। रक्तदान शिविर में उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

मानव अधिकार संरक्षण संस्थान के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारंभ उपायुक्त द्वारा सुबह 11:00 बजे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर आज भी लोगों के मन में कई प्रकार की भ्रांतियां हैं। ग्रामीण स्तर पर आज भी लोग रक्तदान को लेकर जागरूक नहीं हैं। लोगों के मन में इसे लेकर गलत धारणाएं मौजूद हैं। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। यह धारणा पूरी तरह से गलत है। रक्त प्रकृति द्वारा हमें दिया गया सबसे मूल्यवान उपहार है, रक्तदान से हम कई लोगों की जान बचा सकते हैं। रक्तदान से किसी की जान बचती है। इससे मन में एक सुखद अनुभूति भी होती है। रक्तदान हृदय रोगों से बचाने में भी मदद करता है। रक्त का कोई अन्य विकल्प नहीं है। इसे केवल रक्तदान से ही पूरा किया जा सकता है। 18 से 65 साल तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। उन्होंने नम्होल क्षेत्र के सभी युवाओं, महिलाओं, पुरुषों और सामाजिक संस्थानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस रक्तदान शिविर में रक्तदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed