फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJYM,boils,crackers,distributes sweets

युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने गांधी चौक पर पटाखे फ ोड़ व मिठाई बांट कर जताई खुशी

Fri, 31 Jul 2020 12:12 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJYM,boils,crackers,distributes sweets
03
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र गर्ग ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के पश्चात ही घुमारवी विधानसभा क्षेत्र के लोगों मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस दौरान भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर नारे लगाकर पटाखे फोड़े और आपस में मिठाइयों का वितरण कर खुशियां मनाई। लोगों का कहना है कि किसान का बेटा मंत्री पद से नवाजा गया है, वह अविश्वसनीय क्षण है।
विज्ञापन

वीरवार को हिमाचल प्रदेश सरकार में राजेंद्र गर्ग के मंत्री पद की शपथ लेते ही घुमारवीं शहर के गांधी चौक पर युवाओं खुशियों से झूम उठा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए पटाखे फोड़ कर और एक-दूसरे में मिठाई बांटकर इस पल को यादगार बनाया। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से अधिकांश गर्ग समर्थक इस क्षण को यादगार बनाने के लिए शिमला तक पहुंच गए। गर्ग के लिए जो कल तक ईर्ष्या पाले हुए थे वे भी आज अपने तरीके से बधाई संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन

घुमारवीं की जनता के लिए विधायक गर्ग का मंत्री पद की शपथ लेना ऐतिहासिक दिन रहा। गर्ग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से कट्टर समर्थकों में से एक हैं। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की नई परिभाषा लिखने वाले गर्ग मंत्री पद मिलने के बाद अब समूचे प्रदेश का विकास करवाकर नई गाथा लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा आईटी सेल के प्रभारी मनीष ठाकुर ने कहा कि गर्ग को मंत्री पद से नवाजा जाना शीर्ष नेतृत्व का काबिले तारीफ कदम है। गर्ग को जो दायित्व सौंपा गया, उसमें वह खरे उतरे हैं। जिस कारण शीर्ष नेतृत्व के द्वारा मंत्री पद से नवाजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed