फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP's organizational election process begins in the district

Bilaspur News: जिले में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू

Tue, 05 Nov 2024 07:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 05 Nov 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
BJP's organizational election process begins in the district
संशोधित खबर
विज्ञापन


- 8 नवंबर को जिला स्तरीय कार्यशाला होगी आयोजित
- जिला चुनाव अधिकारी रश्मिधर सूद, रामकुमार शर्मा, राकेश गौतम बने सह प्रभारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर जिला में भाजपा के संगठन पर्व (संगठनात्मक चुनाव) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला चुनाव अधिकारी रश्मिधर सूद से विचार-विमर्श करने के बाद संगठन पर्व के लिए सहयोगियों की नियुक्ति कर दी गई है। संगठन पर्व के मद्देनजर 8 नवंबर को जिला स्तरीय कार्यशाला होगी।

शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में सुबह 11 बजे से होने वाली इस कार्यशाला में संगठनात्मक चुनावों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने बताया कि संगठन पर्व के लिए जिला चुनाव अधिकारी रश्मिधर सूद के साथ रामकुमार शर्मा व राकेश गौतम को सह प्रभारी बनाया गया है। मंडल संगठन पर्व के लिए झंडूता में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कृष्णलाल चंदेल, घुमारवीं में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजलाल ठाकुर, सदर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन शर्मा व नयनादेवी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरदयाल सिंह चंदेल की नियुक्ति की गई है। संगठनात्मक चुनावों की रूपरेखा तय करने के लिए 8 नवंबर को जिला भाजपा कार्यालय में प्रस्तावित बैठक में जिला चुनाव अधिकारी, सह प्रभारी, जिला सदस्यता अभियान टोली, पार्टी के जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष व महामंत्री, पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशी, जिला परिषद व नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, सभी मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री तथा मंडल के सक्रिय सदस्यता सहयोगी व संगठन पर्व के सहयोगी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed