फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP should disclose its assets and sources of election funding: Hirapal

भाजपा अपनी संपत्ति और चुनावी फंडिंग का बताए स्रोत : हीरापाल

Sat, 13 Dec 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 13 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
BJP should disclose its assets and sources of election funding: Hirapal
कांग्रेस नेता ने बेरोजगारी, महंगाई और कथित चुनावी खर्च पर उठाए सवाल
विज्ञापन

बोले- जनता को दें पांच सितारा कार्यालय, महंगी जमीन-फर्नीचर पर खर्च का हिसाब

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव ठाकुर हीरापाल सिंह ने भाजपा से पिछले 10–12 वर्ष में अर्जित की गई संपत्तियों और चुनावी फंडिंग के स्रोतों को सार्वजनिक करने की मांग की है। कहा कि भाजपा के पास चुनावी फंड के रूप में भारी राशि एकत्र हुई है, जबकि प्रदेश और देश की जनता बेरोजगारी, महंगाई और भुखमरी से जूझ रही है।

ठाकुर हीरापाल सिंह ने कहा कि भाजपा के पांच सितारा कार्यालयों, महंगी जमीन, फर्नीचर और निर्माण पर होने वाले खर्च का स्रोत स्पष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का चुनावी खर्च विपक्षी दलों के मुकाबले कई गुना अधिक होता है और सांसद-विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त जैसे आरोपों पर भी जवाब दिया जाना चाहिए। कहा कि सरकारी और अर्ध-सरकारी संपत्तियों, उद्योगों और इन्फ्रास्ट्रक्चर को निजी हाथों में सौंपा गया है और इसके बदले चंद चुनिंदा बड़े उद्योगपतियों से चंदा लिया गया। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि बेरोजगारी, महंगाई और रोजगार सृजन जैसे मुद्दों पर कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed