फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP remembered Dr. Bhimrao Ambedkar

Bilaspur News: भाजपा ने याद किए डॉ. भीमराव आंबेडकर

Sun, 26 Nov 2023 07:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
BJP remembered Dr. Bhimrao Ambedkar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को भाजपा के जिला कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए देश के लिए उनकी सेवाओं को याद किया गया।

संविधान दिवस मनाने के साथ ही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला और मंडल पदाधिकारियों की परिचय बैठक भी आयोजित की गई। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य बेलीराम टैगोर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल, सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कृष्णलाल चंदेल, प्रदेश प्रवक्ता दिनेश कुमार और जिला महामंत्री रूपलाल पॉल और रमेश चंद्र जमवाल के साथ ही पांचों मंडलों के अध्यक्ष और महामंत्री भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने संविधान दिवस के साथ ही संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर पूरे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उन्हें लोकतंत्र का जन्मदाता भी कहा जाता है। स्वतंत्रता संग्राम में भी उनकी अहम भूमिका रही। भारत रत्न से अलंकृत बाबा साहिब संविधान के रचयिता थे। मौजूदा परिवेश में भी वह युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं। समाज से भेदभाव खत्म करके सभी को एकजुट करने के लिए उन्होंने सभी वर्गों को सामाजिक समानता, समरसता और आपसी भाईचारे का पाठ पढ़ाया था। देश और समाज के लिए उनकी सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed