फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP opens front against the government in the college student death case

Bilaspur News: कॉलेज छात्रा मौत प्रकरण में भाजपा ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Sat, 03 Jan 2026 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 03 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
BJP opens front against the government in the college student death case
स्वतंत्र सांख्यान।
प्रदेश प्रवक्ता स्वतंत्र सांख्यान ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग
विज्ञापन

बोले, शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासन की संवेदनशीलता की खुली पोल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। धर्मशाला कॉलेज की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। इस घटना को लेकर प्रदेश की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता स्वतंत्र सांख्यान ने इस पूरे प्रकरण पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल भी खड़े किए हैं।

स्वतंत्र सांख्यान ने इस मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि यह केवल एक छात्रा की मौत का मामला नहीं है, बल्कि यह हिमाचल के शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की संवेदनशीलता की पोल खोलता है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि शिक्षण संस्थानों में बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन यहां स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है। भाजपा प्रवक्ता ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन इस मामले को दबाने और दोषियों को बचाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस संवेदनशील मामले को बहुत हल्के में ले रही है, जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए, लेकिन सरकार की ढुलमुल कार्यप्रणाली से जनता में भारी निराशा है। सांख्यान ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच नहीं की गई, तो भारतीय जनता पार्टी शांत नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए भाजपा सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरेगी और जवाबदेही तय करेगी। उन्होंने मांग की कि मामले की जांच के लिए एक विशेष कमेटी का गठन हो। जांच को लंबा न खींचकर एक तय समय के भीतर सच सामने लाया जाए। छात्रा की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो। सरकार से अपील की कि वह राजनीति से ऊपर उठकर इस मामले की निष्पक्षता से जांच कराए ताकि भविष्य में किसी और बेटी के साथ ऐसी घटना न हो और प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में भयमुक्त वातावरण बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed