फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP leaders are struggling without power: Dharmani

सत्ता के बिना झटपटा रहे भाजपा के नेता : धर्माणी

Sun, 15 Dec 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 15 Dec 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders are struggling without power: Dharmani
-बोले, बौखलाहट में प्रदेश सरकार के विरुद्ध रचे जा रहे षड्यंत्र
विज्ञापन

-परफॉर्मेंस के आधार पर प्रदेश कांग्रेस सरकार होगी रिपीट

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश में भाजपा के नेता सत्ता के बिना झटपटा रहे हैं। प्रदेश सरकार की दो वर्ष की सफलताओं से भाजपा पूरी तरह बौखलाई हुई है और प्रदेश सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रच रही है। यह बता तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कही।

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि बिलासपुर में सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल का सफल कार्यक्रम आयोजित हुआ। पहली बार बिलासपुर में इतनी बड़ी रैली हुई। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने दो वर्ष की उपलब्धियां जनता के समक्ष रखीं। दो वर्ष में प्रदेश कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया। युवाओं, किसानों, महिलाओं के लिए सार्थक कदम उठाए गए। कर्मचारियों को ओपीएस की सौगात प्रदेश सरकार ने दी। गेहूं और मक्का का समर्थन मूल्य सरकार ने तय किया। जिन कार्यों की मांग भी नहीं की गई, उन कार्यों को भी सरकार ने किया और जनता को राहत प्रदान की। राजेश धर्माणी ने कहा कि सीमित संसाधनों और केंद्र की बेरुखी के बावजूद प्रदेश सरकार ने दो वर्ष में नई उपलब्धियां हासिल कीं। इसकी जनता ने भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं में इससे बौखलाहट है। बिना तथ्यों के वह आए दिन अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं। कहा कि भाजपा नेताओं को चाहिए कि प्रदेश के विकास में सहयोग करें। यह करने के बजाए वह केंद्र के कुछ नेताओं से मिलकर हिमाचल को पीछे धकेलने में लगे हुए हैं। आगामी तीन वर्ष में यह सरकार बेहतर कार्य करेगी और परफॉर्मेंस के आधार पर अगले चुनावों में रिपीट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed