फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP itself is a victim of internal conflict demanding resignation from Congress: Sankhyan

कांग्रेस से इस्तीफे की मांग रही भाजपा खुद अंतर्कलह की शिकार : सांख्यान

Fri, 02 May 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 02 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
BJP itself is a victim of internal conflict demanding resignation from Congress: Sankhyan
भाजपा की अंतर्कलह और अस्थिर नेतृत्व पर पूर्व प्रवक्ता का तीखा हमला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्व मुख्य प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने कहा कि भाजपा नेता निराशा और हताशा में कांग्रेस नेतृत्व से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, जबकि खुद उनकी पार्टी भितरखाने बिखराव और सत्ता संघर्ष से जूझ रही है।


सांख्यान ने कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंका करते। कहा कि भाजपा आज टुकड़ों में बंटी हुई है उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने अस्तित्व की अंतिम लड़ाई लड़ रही है। एम्स बिलासपुर की गवर्निंग बॉडी में हर्ष महाजन की नियुक्ति के बाद बिलासपुर भाजपा अपनी खीज निकालने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रही है। वहीं सांसद अनुराग ठाकुर और विधायक रणधीर शर्मा जैसे नेता भी केवल अपनी राजनीतिक ज़मीन बचाने में लगे हुए हैं। कहा कि भाजपा की गुटबाजी राष्ट्रीय स्तर पर भी चरम पर है, और करीब 18 राज्यों में भाजपा आज तक अपने प्रदेशाध्यक्ष तय नहीं कर सकी है। उन्होंने कटाक्ष किया कि ऑपरेशन लोटस के असफल होने के बाद भाजपा केवल निराधार बयानबाज़ी कर रही है। सांख्यान ने पूर्व मंत्री एवं विधायक धवाला के पार्टी विरोधी तेवरों का जिक्र करते हुए भाजपा को अपने भीतर झांकने की नसीहत दी और कहा कि समय आ गया है जब भाजपा को आत्ममंथन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed