{"_id":"69fb3ff652ba3700eb075574","slug":"bjp-gears-up-for-panchayat-elections-in-jhanduta-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-159382-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता में भाजपा ने पंचायत चुनावों के लिए कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता में भाजपा ने पंचायत चुनावों के लिए कसी कमर
Wed, 06 May 2026 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 06 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
झंडूता में आयोजित भाजपा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत भाजपा
जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक, जीत के लिए बनाई रणनीति
पंचायत स्तर पर 5-5 कार्यकर्ताओं की कमेटियां गठित
घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संवाद बढ़ाने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर भाजपा ने झंडूता विधानसभा क्षेत्र में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को झंडूता में एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णलाल चंदेल ने की अध्यक्षता में हुई, जबकि झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में पंचायत चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की एकतरफा जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की गई। इस रणनीति को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए पंचायत स्तर पर 5-5 कार्यकर्ताओं की कमेटियों का गठन किया गया है, जिन्हें सीधे मतदाताओं से संपर्क साधने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपने संबोधन में विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि पंचायत लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई है और प्रदेश के सशक्त विकास के लिए पंचायतों का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव विकसित भारत के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गठित कमेटियों के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद स्थापित करें और सरल भाषा में केंद्र सरकार की जनहितैषी नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी दें। कटवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल, डॉ. रामप्रकाश शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरदयाल सिंह चंदेल, शैलजा शर्मा, दिनेश चंदेल सहित विभिन्न मंडलों व मोर्चों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।