फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP Celebrates 25 Years of 'Seva Sankalp Abhiyan' in Barmana

Bilaspur News: बरमाणा में भाजपा ने मनाए सेवा संकल्प अभियान के 25 वर्ष

Mon, 07 Sep 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
BJP Celebrates 25 Years of 'Seva Sankalp Abhiyan' in Barmana
बरमाणा में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत: भाजपा
जयराम ठाकुर ने सेवा कार्यों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों का किया उल्लेख
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को बरमाणा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने अभियान के 25 वर्ष के दौरान किए गए सामाजिक और जनसेवा के कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भाग लेकर समाज से जुड़ाव मजबूत किया है। कार्यक्रम में वर्ष 2014 के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया गया। बैंकिंग, डिजिटल तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि, उद्योग और रक्षा क्षेत्र में हुए बदलावों की जानकारी दी गई। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से विनिर्माण को बढ़ावा देने की बात कही गई। इस अवसर पर जिला प्रभारी रश्मि धर सूद, जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल, विधायक रणधीर शर्मा, जीत राम कटवाल और त्रिलोक जमवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed