फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bird flue alert

बर्ड फ्लू की दस्तक से हिमाचल में अलर्ट

Fri, 21 Oct 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/ स्वारघाट (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ स्वारघाट (बिलासपुर)। Updated Fri, 21 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद हिमाचन भी अलर्ट हो गया है। इस संबंध में सभी जिलों को पशुपालन निदेशालय से सतर्क रहने के आदेश जारी हुए हैं। राज्य पशुपालन विभाग ने प्रदेश के तमाम पोल्ट्री और हैचरी केंद्रों, मुर्गी फार्म पर खास नजर रखने के आदेश दिए हैं। विभाग इस संबंध में कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहता है। आदेश में साफ कहा गया है कि 24 घंटे पशु निरीक्षण संस्थान के कर्मचारी बाहरी राज्यों दिल्ली, हरियाणा, पंजाब  से  हिमाचल में आने वाले मुर्गियों से लदे वाहनों का खास तौर से निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस मौसम में प्रवासी पक्षियों का आना भी शुरू हो गया है। पशु पालन विभाग बिलासपुर के अधिकारियों का कहना है कि बर्ड फ्लू पर पहले से ही पूरी सतर्कता बरती जा रही है। फिलहाल हिमाचल में अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। एहतियात के तौर पर पशुपालन विभाग अलर्ट है। प्रदेश पशु पालन विभाग ने तमाम उपनिदेशकों और अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे राज्य में तमाम पक्षी शालाओं और हैचरी केंद्रों, मुर्गी फार्म पर नजर रखें और कहीं से भी कोई सूचना मिलती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


पशु निरीक्षण संस्थान स्वारघाट के प्रभारी डॉ. अनूप ने बताया कि उन्हें इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वे गरामौड़ा में बने मुर्गी फार्म का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपालन विभाग शिमला से शुक्रवार को इस बारे आदेश मिले हैं। फिलहाल जिला बिलासपुर में बर्ड फ्लू का अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। हिमाचल के एंट्री प्वाइंट स्वारघाट में पशु निरीक्षण संस्थान स्वारघाट के प्रभारी को बाहरी राज्यों से आने वाले मुर्गियों से लदे वाहनों का निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं।
 डॉ.एस कपिल, कार्यकारी उपनिदेशक, पशुपालन विभाग, बिलासपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed