फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur's Aarti Sharma receives Hindustan Youth Icon Award.

Bilaspur News: बिलासपुर की आरती शर्मा को हिंदुस्तान यूथ आइकॉन अवाॅर्ड

Mon, 24 Aug 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur's Aarti Sharma receives Hindustan Youth Icon Award.
खारसी ब्राह्मणा की आरती को हिंदुस्तान यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित करते हुए। स्रोत: जागरूक पाठक
गांधी फेलोशिप के दौरान बिहार में जमीनी स्तर पर किया काम
विज्ञापन

स्वास्थ्य जागरूकता और महिला सशक्तीकरण में योगदान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। खारसी ब्राह्मणा गांव की बेटी आरती शर्मा को युवा नेतृत्व, सामाजिक क्षेत्र में योगदान और सामुदायिक सहभागिता के लिए हिंदुस्तान यूथ आइकॉन अवाॅर्ड-2026 से सम्मानित किया गया है। उत्तर प्रदेश स्थित मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में यूथ एवरेस्ट फाउंडेशन के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में देश के 15 राज्यों से चयनित युवा परिवर्तनकर्ताओं को सम्मानित किया गया। आरती का चयन हिमाचल प्रदेश से युवा नेतृत्व और सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए हुआ। उन्होंने युवाओं को सामाजिक विकास से जोड़ने के साथ स्वास्थ्य जागरूकता, महिला सशक्तीकरण और सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में कार्य किया है। आरती की सामाजिक यात्रा में गांधी फेलोशिप का अनुभव महत्वपूर्ण रहा। बिहार में फेलोशिप के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, फ्रंटलाइन वर्कर्स और समुदायों के साथ मिलकर मातृ एवं बाल स्वास्थ्य, पोषण, किशोर स्वास्थ्य और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विषयों पर काम किया। इसके अलावा वह युवा सहभागिता और नेतृत्व विकास से जुड़ी विभिन्न पहलों में भी सक्रिय रही हैं। राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान बिलासपुर की युवा प्रतिभा के लिए उपलब्धि है और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का उदाहरण बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed