फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur wrestler Saurav selected in Indian team

Bilaspur News: बिलासपुर के पहलवान सौरव का भारतीय टीम में चयन

Wed, 03 Jun 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 03 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur wrestler Saurav selected in Indian team
पहलवान सौरव कोच विवेक के साथ।
एशियन चैंपियनशिप में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

ठाकुर कुश्ती अकादमी चांदपुर में ले रहे प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर की ठाकुर कुश्ती अकादमी चांदपुर के युवा पहलवान सौरव ने प्रदेश और जिले का नाम रोशन करते हुए भारतीय कुश्ती टीम में अपना स्थान बनाया है। लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में आयोजित अंडर-15 ग्रीको रोमन कुश्ती टीम चयन ट्रायल में शानदार और एकतरफा प्रदर्शन कर सौरव ने 38 किलोग्राम भार वर्ग में भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली।

सौरव आगामी अंडर-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता थाईलैंड के पटाया शहर में होगी, जहां एशिया के विभिन्न देशों के प्रतिभाशाली पहलवान अपनी चुनौती पेश करेंगे। विशेष बात यह है कि सौरव अंडर-15 वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हिमाचल प्रदेश के पहले पहलवान बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से जिले सहित पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों का कहना है कि सौरव की सफलता प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। सौरव की इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ, जिला बिलासपुर कुश्ती संघ, ठाकुर कुश्ती अकादमी चांदपुर, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है। अकादमी के संचालक विवेक ठाकुर ने कहा कि सौरव ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सौरव एशियन चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed