फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur truck driver shot dead in Uttarakhand for refusing to burst firecrackers

पटाखे फोड़ने से मना करने पर बिलासपुर के ट्रक चालक की उत्तराखंड में गोली मारकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur truck driver shot dead in Uttarakhand for refusing to burst firecrackers
पटाखेे फोड़ने से मना करने पर बिलासपुर के ट्रक चालक की उत्तराखंड में गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ट्रक चालक की कुछ लोगों ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में दिवाली की रात पटाखे छोड़ने के लेकर हुए विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी। उत्तराखंड पुलिस ने ट्रक चालक की हत्यारोपियों की तलाश में कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुर्जनपुर उर्फ देवापुर निवासी स्वर्गीय ट्रक चालक गुरचरन सिंह बाजवा के सबसे छोटा पुत्र दलजीत सिंह बाजवा 23 ट्रक चलाने का कार्य करते थे। पुलिस के अनुसार दलजीत सोमवार की रात दिवाली मनाने उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर रूद्रपुर के पंतनगर थाना क्षेत्र की सिडकुल चौकी क्षेत्र की मेट्रोपोलिस कॉलोनी निवासी दोस्त के घर पर दिवाली मनाने गया था। आरोप है कि दिवाली के पटाखे छोड़ने को लेकर दलजीत सिंह बाजवा का एक युवक से विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। आरोप है कि युवक ने तमंचे से दलजीत पर गोलियां चला दीं। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। मौके पर रुद्रपुर के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर रात हुई इस घटना की सूचना रुद्रपुर पुलिस ने परिजनों को रात में ही दे दी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर सीओ पंतनगर तपेश कुमार के नेतृत्व में पंतनगर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थानीय कोतवाली प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह के साथ हत्यारोपी की तलाश में उसके फार्म हाउस पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस सूत्रों का कहना है छापामार कार्रवाई के दौरान हत्यारोपी पुलिस के हत्थे नहीं आया, मगर पुलिस ने संदिग्ध कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

हत्यारोपी और मृतक के अपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है पुलिस
कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक चालक दलजीत सिंह बाजवा और हत्यारोपी के बीच पहले भी विवाद होने की बात रुद्रपुर पुलिस ने उन्हें बताई है। पंतनगर सीओ तपेश कुमार ने मंगलवार कि सुबह स्थानीय कोतवाली पहुंचकर जानकारी हासिल की। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की टीमें हत्यारोपी की तलाश में जुटी हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed