फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur, Road Safety Committee meeting, AC to DC Narendra Ahluwalia, PWD, NHAI

Bilaspur News: चिह्नित ब्लैक स्पाटों का सुधार किया जाए , सड़क के किनारे अवैध डंपिंग पर हो कड़ी कार्रवाई

Tue, 23 Apr 2024 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur, Road Safety Committee meeting, AC to DC Narendra Ahluwalia, PWD, NHAI
बिलासपुर के बचत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते सहायक आयुक्त नरेन्द्र कुमार आहलुवालिया ।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एसी टू डीसी नरेंद्र अहलूवालिया ने लोनिवि, एनएचएआई को दिए निर्देश
विज्ञापन

-हादसों का कारण बनने वाली गलतियों के प्रति चालकों को करें जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। सड़क सुरक्षा समिति की आवधिक बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसी टू डीसी नरेंद्र कुमार अहलूवालिया ने की। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से गत वर्ष विभिन्न विभागों के माध्यम से 194 गतिविधियों का आयोजन जिले की पाठशालाओं, महाविद्यालयों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों सहित प्रमुख स्थानों और मेलों में किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों की अपेक्षा गत वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में कमी देखी गई है, जो राहत का विषय है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले की सड़कों पर चिह्नित ब्लैक स्पाटों का संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक सुधार करें। सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि जिन मुख्य गलतियों के कारण वाहन चालक दुर्घटनाएं कर बैठते हैं, उनके बारे में वाहन चालकों को अधिक जागरूक किया जाए। जो वाहन चालक इन नियमों का पालन नहीं करते हैं, उनका पुलिस चालान करें। उन्होंने बताया कि जिले से गुजर रहे फोरलेन का निर्माण 60 किलोमीटर की अधिकतम गति के अनुरूप ही किया गया है। इस बारे में फोरलेन के किनारे अधिकतम गति सीमा से संबंधित चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। सड़क दुर्घटनाओं से सबंधित सभी प्रकार का डाटा जिले की वेबसाइट पर प्रदर्शित करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को आदेश दिए कि सड़क सुरक्षा योजना का प्रारूप बनाकर उपायुक्त को सौंपे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दुर्घटना की स्थिति में एंबुलेंस की उपलब्धता और जिले की भौगोलिक पस्थितियों के अनुरूप आसपास के अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता, सहायक उपकरणों और जानकारी रखने के निर्देश दिए ताकि बडी दुर्घटनाओं की स्थिति में यह पहले से ही पता हो कि किस अस्पताल में क्या सुविधाएं और उपचार संभव है।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बैठक में सड़क किनारे अवैध डंपिंग की समस्या के बारे में बताया। जिस पर एसी टू डीसी नरेंद्र कुमार अहलूवालिया ने विभाग को आदेश दिए कि वो डंपिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने के निर्देश दिए और इस कार्य में स्थानीय पंचायत के प्रधान की सहायता लेने के भी निर्देश दिए। बैठक में बागछाल पुल के माध्यम से आसपास के क्षेत्र में यातायात दबाव के बारे में चर्चा की गई। अध्यक्ष ने इस क्षेत्र की सड़कों पर ब्लैक स्पाट को चिह्नित करने सहित उन पर क्या कार्य किया जाना है, इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को देने के लिए कहा। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी, उपनिदेशक उच्च शिक्षा यशपाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि डीसी.ठाकुर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


2020 से मार्च 2024 तक सड़क हादसों में हुई मौत का डाटा
वर्ष सड़क हादसे मौतें घायल
2020 122 28 157
2021 173 35 269
2022 172 36 268
2023 155 53 248
2024 33 11 46
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed