फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur officials are setting an example

Bilaspur News: बिलासपुर के अधिकारी पेश कर रहे मिसाल

Tue, 29 Aug 2023 05:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur officials are setting an example
एसडीएम घुमारवीं का बेटा रुद्रांश आंगनबाड़ी केंद्र में सीख रहा खेल-खेल में पढ़ना
विज्ञापन

- आंगनबाड़ी केंद्र बच्चे के विकास में निभा रहे हैं अहम भूमिका : गौरव

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र भेजने वाले प्रशासनिक अधिकारियों की सूची में एक और नाम एसडीएम घुमारवीं का शामिल हुआ है। घुमारवीं एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने मिसाल पेश करते हुए अपने बेटे रुद्रांश का आंगनबाड़ी केंद्र में दाखिला कराया है।
अब तक यह धारणा थी कि आंगनबाड़ी जैसी सरकारी संस्थाओं में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे ही पढ़ते हैं, लेकिन जिले की एडीसी, खाद्य आपूर्ति अधिकारी के बाद अब एसडीएम ने अपने बच्चों को आंगनबाड़ी भेजकर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी के समक्ष मिसाल पेश की है। आमतौर पर बड़े अधिकारियों के नौनिहालों को हाई सोसाइटी के क्रेच और स्कूलों में भेजा जाता है, लेकिन बिलासपुर के अधिकारी अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में भेज कर सही मायनों में व्यवस्था परिवर्तन में जुट गए हैं। इनके बच्चे जब सरकारी संस्थानों में रहेंगे तो वहां पर आने वाले सामान्य वर्ग के बच्चों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। बताते चलें कि बिलासपुर में अतिरिक्त उपायुक्त के पद पर आसीन डॉक्टर निधि पटेल ने इस मुहिम को अपने बच्चों को आंगनबाड़ी में भेजकर शुरू किया था, लेकिन अब यह सूची बढ़ती जा रही है। घुमारवीं महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी रंजना के अनुसार एसडीएम गौरव चौधरी द्वारा रटैहल के आंगनबाड़ी केंद्र में अपने बेटे का दाखिला करवाया है। इस आंगनबाड़ी केंद्र में अन्य बच्चों के साथ एसडीएम के बेटे भी खेल-खेल में पढ़ना सीख रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम गौरव चौधरी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। जब आम लोगों के बच्चे उसमें नैतिक शिक्षा ले सकते हैं तो मेरा बेटा वहां क्यों नहीं पढ़ सकता। आंगनबाड़ी केंद्रों की बात निकलते ही लोगों के मन में कमजोर शिक्षा व्यवस्था व अव्यवस्थाओं का दृश्य सामने आता है, लेकिन ऐसा नहीं है। बच्चे केंद्रों में उठना बैठना सीखते हैं। इसमें खेलकूद के साथ बच्चों को पौष्टिक आहार भी दिया जाता है तथा यह बच्चों के संतुलित विकास में अहम भूमिका अदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed