{"_id":"69a01bf0dd9d280cd70f550f","slug":"bilaspur-news-three-youths-from-mandi-arrested-with-heroin-case-registered-under-ndps-act-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हेरोइन के साथ मंडी के तीन युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हेरोइन के साथ मंडी के तीन युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
Thu, 26 Feb 2026 03:39 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 26 Feb 2026 03:39 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पट्टा के पास मंडी के तीन युवकों को 7.29 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस थाना सदर की टीम ने मंडी के तीन युवकों को 7.29 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पट्टा के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान नियमित वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी कीरतपुर की ओर से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया, जिसमें तीन युवक सवार थे।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों से पूछताछ की। इस पर तीनों युवक घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली और उनके कब्जे से 7.29 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान तुजेंद्र कुमार (25) निवासी गांव व डाकघर लंबा थाच तहसील थुनाग, भूपेंद्र (19) निवासी गांव मरोट डाकघर गोहर तहसील चच्योट और यशपाल (18) निवासी गांव मंडप डाकघर बस्सी तहसील चच्योट जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन