फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, school, road, demolish,

Bilaspur News: कल्लर पाठशाला जाने वाली एक किलोमीटर सड़क की हालत खस्ता

Wed, 18 Oct 2023 08:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 08:01 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, school, road, demolish,
-100 दिन पहले बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई थी सड़क, आवाजाही में पेश आ रही परेशानियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता के अंतर्गत ग्राम पंचायत मलांगण के गांव और राजकीय प्राथमिक पाठशाला कल्लर तक जाने वाली एक किलोमीटर सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। करीब 100 दिन पहले बारिश से यह सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई थी। सड़क के ध्वस्त होने के कारण जहां बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, वहीं करीब 40 परिवारों के खेतों तक ट्रैक्टर भी नहीं जा पा रहा है। इस कारण लोगों ने खेतों में जुताई नहीं की है। सड़क न बनने के कारण लोगों को डर सताने लगा है कि विभाग और सरकार की अनदेखी के कारण उनके खेतों में गेहूं की बिजाई भी नहीं हो पाएगी। पंचायत सदस्य दामोदरी देवी सहित स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान शालू कुमारी, ग्रामीण रणजीत सिंह, रामपाल, सोनू कुमार, सुरेश, राजेश, सरवन सिंह, सुखदेव, सुरजीत कुमार, राकेश और मक्खन सिंह देवी सहित अभिभावकों ने बताया कि स्कूल तक जाने वाली सड़क की हालत खराब है। जरा सी बारिश होने पर इस सड़क पर कीचड़ और पानी जमा हो जाता है। उन्होंने बताया कि गांव के लिए भी यही एकमात्र मार्ग था। उन्होंने सरकार वह विभाग को कई बार सूचना दी लेकिन हालात जस के तस बनी हुई हैं। भारी बरसात के कारण यह सड़क पूरी तरह से बंद हो चुकी है। इसके चलते बच्चों को स्कूल ले जाने और लाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों सहित प्रबंध समिति और पाठशाला स्टाफ ने बताया कि उन्होंने सड़क को ठीक करने के लिए लोक निर्माण विभाग और सरकार को अवगत करवा दिया गया है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बच्चों के अभिभावकों और एसएमसी के सदस्यों ने सड़क को जल्द दुरुस्त करने की विभाग और सरकार से मांग की है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुरजीत कैंथ ने बताया कि उन्होंने सड़क का निरीक्षण कर लिया है। प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान के तहत सड़क को जल्द ही वाहन योग्य बना दिया जाएगा। इसका प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed