{"_id":"652feca9e4431c653b0d4d28","slug":"bilaspur-news-kyc-schools-two-days-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-7327-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिक्षण संस्थानों में आज और कल ई-केवाईसी कराने के लिए लगेंगे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिक्षण संस्थानों में आज और कल ई-केवाईसी कराने के लिए लगेंगे शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थी और प्रशिक्षु साथ लाएं अपना आधार कार्ड : ब्रिजेंद्र पठानिया
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। राशन कार्ड को आधार से जोड़ने के लिए सरकार के निर्देशों पर जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में ई-केवाईसी की जाएगी। इसके लिए वीरवार और शुक्रवार को स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। उपभोक्ता भंडारों के विक्रेता स्कूलों कॉलेजों में जाकर ई-केवाईसी करेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने आधारकार्ड साथ लाने होंगे। जिले में अभी तक करीब 75 प्रतिशत ई-केवाईसी कार्य पूरा हो चुका है। करीब 25 हजार उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। खाद्य आपूर्ति विभाग अब इन उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शिक्षण संस्थानों में विशेष शिविर लगा रहा है। इसमें स्कूली बच्चे ई केवाईसी करा सकेंगे। इसके अलावा लोग नजदीकी उपभोक्ता भंडारों में भी ई केवाईसी करा सकेंगे। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ब्रिजेंद्र पठानिया ने बताया कि जिन लोगों ने अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है, वह ई-केवाईसी जल्द करवा लें। उन्होंने शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं से आग्रह किया कि 19 और 20 अक्तूबर अपने आधार कार्ड साथ लाएं।