{"_id":"65b688e95fa0c1d14406dae6","slug":"bilaspur-news-katwal-statement-road-work-from-82-crore-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-112247-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता विधानसभा क्षेत्र में आठ सड़कों पर खर्च होंगे 82 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता विधानसभा क्षेत्र में आठ सड़कों पर खर्च होंगे 82 करोड़
विज्ञापन
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा में 82 करोड़ रुपये की लागत से आठ सड़कें बनाई जाएंगी। इनमें से चार सड़कें कोटधार क्षेत्र और चार झंडूता क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में बनेंगी। यह जानकारी विधायक जीतराम कटवाल ने रविवार को विकसित भारत संकल्प पदयात्रा कार्यक्रम में दी।
यह कार्यक्रम कोटधार की पंचायत सनीहरा के बूथ भेड़ी में प्रकाश चंद के घर, पंचायत डूडियां के बूथ टिहरी में पंचायत घर के पास और पंचायत पपलोआ के बूथ कोट में प्रधान बंदना कुमारी के घर पर हुए। इस अवसर पर विधायक ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के विकास का मुख और बजट का रुख अब गांव और पिछड़े क्षेत्रों की ओर मुड़ चुका है। हाल ही में 82 करोड़ रुपये का बजट सड़कों के लिए मुहैया करवाया।
उन्होंने लोगों से अपील की कि आगामी लोकसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्रह से 25 हजार मतों से अधिक बढ़त देकर एक बार फिर मोदी सरकार को सत्ता में लाएं। केंद्र में फिर से मोदी सरकार बनने के बाद उनके सहयोग से कोटधार को पर्यटन हब और पर्यटन का प्रवेश द्वार बनाने की पूरी कोशिश होगी। इसके बाद उन्होंने लोगों की जनसमस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका निपटारा करने के निर्देश भी दिए।