फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news.

कंदरौर का आकाश सेना में बना लेफ्टिनेंट

Thu, 17 Dec 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Thu, 17 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news.

कंदरौर पंचायत के अवारी गांव का आकाश भारद्वाज भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बना है। आकाश ने लेफ्टिनेंट बनकर स्वतंत्रता सेनानी दादा स्व. लेखराम भारद्वाज का सपना पूरा किया।

विज्ञापन


आकाश ने 12 दिसंबर को देहरादून में हुई पास आउट परेड में भाग लिया। आकाश की सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
आकाश भारद्वाज ने 12वीं तक की पढ़ाई डीएवी स्कूल घुमारवीं में ग्रहण की।

इसके बाद नेशनल डिफेंस अकादमी पूने से बीएससी पूरी करने के बाद इंडियन मिल्ट्री अकादमी देहरादून से मिल्ट्री स्टडी में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। आकाश ने जनवरी 2013 को आईएमए देहरादून में ज्वाइन किया और 12 दिसंबर 2015 को पास आउट परेड में भाग लिया।
विज्ञापन


आकाश भारद्वाज के दादा फ्रीडम फाइटर लेखराम भारद्वाज भी अपनी सेवाएं भारतीय फौज में दे चुके हैं। उन्होंने पोते को भारतीय सेना में भर्ती करवाने का सपना देखा था। जिसे आकाश ने पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश के पिता सतीश भारद्वाज प्रवक्ता वाणिज्य पद पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं में कार्यरत हैं और माता कुसुम भारद्वाज गृहणी है। आकाश के नाना अमरनाथ शर्मा ने अपने दोहते को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed