{"_id":"6345a550909c0e217a7c7a02","slug":"bilaspur-news-himachal-news-sp-did-surprise-inspection-of-police-line-bilaspur-news-sml424634759","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर में जिला पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभालने के बाद दिवाकर शर्मा ने शराब के नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार रात को एसपी दिवाकर डीएसपी मुख्यालय के साथ पुलिस लाइन में औचक निरीक्षण पर पहुंचे।
जहां पर हथियारों के स्टोर के बाहर ड्यूटी कर रहा एचएएसआई नशे में धुत्त पाया गया। कार्रवाई करते हुए एसपी ने पुलिस जवान को तीन दिन तक सुबह शाम 20 किलो का पिट्ठू ड्रिल उठाकर भागने की सजा सुनाई है। मिली जानकारी के अनुसार एसपी ने सोमवार रात को सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस जवानों की सतर्कता को जांचने के लिए पुलिस लाइन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे।
वहां पर गए तो पाया कि हथियारों के स्टोर के बाहर ड्यूटी पर तैनात एचएएसआई राजेंद्र कुमार नशे में थे। एसपी ने इस बात की पुष्टि करने के लिए डीएसपी मुख्यालय राजकुमार को निर्देश दिए। जब डीएसपी ने अल्कोहल टेस्ट किया तो एचएएसआई में अल्कोहल की मात्रा 118 मिलीग्राम पाई गई। जिसके बाद एसपी ने आरोपी पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि गोला बारूद और हथियार स्टोर के गार्ड इंचार्ज को नशे की हालत में पाया। एल्को-सेंसर टेस्ट में एचएएसआई में 118 मिलीग्राम अल्कोहल पाया गया। एचएएसआई को तीन दिन की सजा पीठू-ड्रिल दी गई है। बता दें कि चार दिन पहले एसपी ने डीएसपी श्री नयनादेवी जी को भी नशे में ड्यूटी करने के लिए नोटिस जारी किया है।
एसपी ने साफ किया कि ड्यूटी के दौरान अगर कोई पुलिस जवान या अधिकारी नशे में पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। बिलासपुर की सीमा पंजाब से लगती है और विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जवानों का सतर्क होकर ड्यूटी पर तैनात होना अनिवार्य है। संवाद