फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news himachal news Seer Khad will be channelized from Bam to Balghad

Bilaspur News: सीर खड्ड के 40 किलोमीटर के तटीकरण को केंद्रीय जलआयोग से मिली तकनीकी मंजूरी

Fri, 20 Jan 2023 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news himachal news Seer Khad will be channelized from Bam to Balghad
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सीर खड्ड के तटीकरण के लिए केंद्रीय जल आयोग से तकनीकी स्वीकृति मिल गई है। इससे योजना को शीघ्र ही बजट मिलने की उम्मीद बंध गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के तकनीकी विंग की वर्चुअल बैठक हाल ही में दिल्ली ही हुई थी। बैठक में सीर खड्ड के तटीकरण को स्वीकृत दी गई।
सीर खड्ड पर बम्म से बलघाड़ तक के तटीकरण किया जाएगा। यह लंबाई 40 किलोमीटर की है। प्रदेश के जल शक्ति विभाग ने योजना की डीपीआर 17 दिसंबर 2020 को बनाकर केंद्रीय जल आयोग को भेजी थी। अब लंबी प्रक्रिया होने के बाद तकनीकी स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

तटीकरण करने के लिए 196 करोड़ रुपये खर्च होंगे । जल शक्ति विभाग ने पहले ही जाहू से बम्म तक पांच किलोमीटर की लंबाई तक का तटीकरण कर दिया है। सीर खड्ड के तटीकरण होने से कसिानों के साथ जल शक्ति विभाग को भी लाभ होगा। बरसात के दिनों में अत्यधिक उफान आने से पेयजल योजनाओं की मशीनरी भी पानी के बहाव से बह जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तटीकरण होने से उसका बचाव होगा और हर बार होने वाला करोड़ों रुपये के नुकसान को बचाया जा सकेगा। इसके अलावा कई बीघा भूमि का भी हर साल बाढ़ के कारण कटाव होता है, जिससे किसानों की भूमि भी खराब हो रही हैं । तटीकरण के हो जाने से किसानों की भूमि का बचाव हो जाने के साथ किसान अपने खेतों में बेखौफ होकर फसल बीज सकेंगे।
....
जल शक्ति विभाग घुमारवीं के अधिशासी अभियंता होशियार सिंह ने कहा केंद्रीय जल आयोग के तकनीकी विंग ने सीर खड्ड के तटीकरण के लिए स्वीकृति मिल चुकी है । खड्ड का करीब 40 किलोमीटर तक तटीकरण होगा। शीघ्र ही बजट भी आ जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

...
विधायक राजेश धर्माणी ने कहा कि तटीकरण के लिए स्वीकृति मिलना लोगों के लिए बड़ी सौगात है। तटीकरण होने से किसानों और जल शक्ति विभाग दोनों को ही बड़े पैमाने पर लाभ मिलना निश्िचत है जो घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए हर्ष का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed