फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news himachal news Notification issued for Degree College Balhsina bilaspur

डिग्री कॉलेज बल्हसीणा की अधिसूचना जारी,16 पद स्वीकृत

Tue, 13 Sep 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news himachal news Notification issued for Degree College Balhsina bilaspur
बरठीं (बिलासपुर)। हाल ही में कैबिनेट में मंजूर हुए डिग्री महाविद्यालय बल्हसीणा के लिए प्रदेश सरकार ने 16 पद स्वीकृत करने और कॉलेज की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए ग्राम पंचायत बल्हसीणा, घंडीर, मलांगन सहित आसपास के क्षेत्र की जनता ने जहां स्थानीय विधायक जीतराम कटवाल का धन्यवाद किया है। वहीं प्रदेश सरकार का भी आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक जीतराम कटवाल ने कहा है कि क्षेत्र के छात्र- छात्राओं की सुविधा के लिए आगामी नवरात्रों में इस कॉलेज का विधिवत रूप से शुभारंभ कर दिया जाएगा। कॉलेज में शुरुआती दौर में एक प्रधानाचार्य, एक अंग्रेजी विषय का प्राध्यापक, हिंदी, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, इकॉनोमिक्स, लाइब्रेरियन, अधीक्षक ग्रेड 2, सीनियर असिस्टेंट, आईटी प्राध्यापक कांटेक्ट बेस दो पद, दैनिक वेतन भोगी चपरासी के तीन पद, दैनिक वेतन भोगी चौकीदार के दो पदों के लिए स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मात्र ढाई माह पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घंडीर बल्हसीणा में झंडूता मंडल भाजपा की ओर से आयोजित अभिनंदन रैली में घोषणा की थी। उसके तुरंत बाद कैबिनेट से मंजूरी दिलाई गई। इस कॉलेज के खुलने से क्षेत्र की लगभग 15 पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे पहले इन पंचायतों के छात्र-छात्राओं को जमा दो की पढ़ाई पूरी कर 10 किलोमीटर दूर चकमोह, 30 किलोमीटर घुमारवीं, 50 किलोमीटर दूर बिलासपुर या फिर 15 किलोमीटर की दूरी तय कर झंडूता में जाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed