फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news himachal news Driver dies after falling from tractor in Jukhala

जुखाला में ट्रैक्टर से गिरकर चालक की मौत

Tue, 11 Oct 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news himachal news Driver dies after falling from tractor in Jukhala
जुखाला (बिलासपुर)। पुलिस थाना बरमाणा के विनायक घाट में ट्रैक्टर से गिरकर चालक की मौत हो गई। चालक को घायल अवस्था में एम्स पहुंचाया गया था। वहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई ले जाते हुए रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब साढ़े आठ बजे रामपाल चौधरी (53), पुत्र सुखराम, निवासी गांव स्योहला, जिला बिलासपुर अपने ट्रैक्टर से घर जा रहे थे। विनायक घाट के नजदीक उन्हें अचानक चक्कर आ गया और ट्रैक्टर से नीचे सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

जिससे सिर और छाती में चोटें आई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें एम्स कोठीपुरा पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। नम्होल पुलिस चौकी प्रभारी रतन चंद ने बताया कि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed