फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, himachal news Bilaspur College third place in folk dance competition

Bilaspur News: लोक नृत्य स्पर्धा में बिलासपुर कॉलेज तीसरे स्थान पर

Tue, 06 Dec 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, himachal news Bilaspur College third place in folk dance competition
प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में लोक नृत्य में तीसरा स्थान प्राप्त करने के बाद बिलासपुर कॉ - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर की लोक नृत्य टीम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। लोक नृत्य में बिलासपुर की लोक संस्कृति की अनूठी झलक प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को कॉलेज पहुंची टीम ने प्राचार्य प्रो. नीना वासुदेवा को ट्रॉफी सौंपी। प्रो. नीना वासुदेवा ने बताया कि युवा महोत्सव का आयोजन राजकीय महाविद्यालय मंडी में 2 से 4 दिसंबर तक किया गया। तीन दिवसीय महोत्सव में राज्यभर से 32 महाविद्यालयों के लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

बिलासपुर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने डॉ. रवि प्रकाश और डॉ. मनोहर शर्मा के निर्देशन में लोक नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया।
बिलासपुर जिले के लोक नृत्य से सबको मंत्रमुग्ध किया। इस प्रस्तुति के लिए टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया।
महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. नीना वासुदेवा और सभी स्टाफ सदस्यों ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर प्रो. नम्रता पठानिया, डॉ. मनोहर लाल शर्मा, डॉ. राधेश्याम, कमलेश शर्मा, राजेश भरद्वाज सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed