{"_id":"632366beb0a4880e757258f5","slug":"bilaspur-news-himachal-news-approval-to-open-phc-in-thatthal-jungle-village-bilaspur-bilaspur-news-sml421810616","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठठल-जंगल गांव में पीएचसी खोलने को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठठल-जंगल गांव में पीएचसी खोलने को मिली मंजूरी
विज्ञापन
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने झंडूता विस क्षेत्र के तहत कोटधार के ग्राम पंचायत जड्डू-कुलजार के ठठल-जंगल गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी प्रदान की है।
इसके साथ ही केंद्र के लिए आवश्यक पद भरने को भी मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके अलावा उपतहसील कलोल के तहत मलराओं में नया पटवार वृत्त खोलने को भी मंजूरी मिली है।
झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि ठठल-जंगल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से संबंधित क्षेत्र के लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधा मिलेंगी। मलराओं में पटवार वृत्त खुलने से लोगों को राजस्व संबंधित काम करवाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। संवाद