फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news himachal news 1649 animals suffering from lumpy disease, 21 died

जिले में 1649 पशु लंपी रोग से ग्रसित, 21 की गई जान

Fri, 26 Aug 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news himachal news 1649 animals suffering from lumpy disease, 21 died
स्वारघाट (बिलासपुर)। जिले में पशुओं में लंपी त्वचा रोग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक 1649 पशु इसकी चपेट में आ चुके हैं। बीमार 21 मवेशियों की मौत हो चुकी है। हालांकि, 159 पशु रोग से निजात पाकर स्वस्थ भी हुए हैं। पशुपालन विभाग ने संक्रमण की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन अभियान चलाया है।
विज्ञापन

अभी तक 7660 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं शुक्रवार को पशुपालन विभाग शिमला के उपनिदेशक डॉ. अरुण सरकैक के नेतृत्व में टीम ने जुखाला, नम्होल और स्वारघाट की गोशालाओं का दौरा कर लंपी रोग का जायजा लिया।
विज्ञापन

टीम ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और पशुपालन विभाग के कर्मचारियों से लंपी को लेकर फीडबैक भी लिया। इस दौरान वेटनरी ऑफिसर शिमला डॉ. अनुज बाली, पशुपालन विभाग स्वारघाट से डा. सतनाम सिंह सेखु, पशुपालन परिचारक प्रकाश, वेटरनेरी फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह धीमान और सपना देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, पशुपालन विभाग बिलासपुर के उप निदेशक विपन कुमार ने बताया कि लंपी रोग के बारे लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं।
इस रोग से ग्रसित पशु ठीक हो रहे हैं। जो लोग पशुओं के उपचार में लापरवाही बरत रहे हैं उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। समय रहते सावधानियां बरतने से पशुओं को संक्रमण से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed