फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, bilaspur, bilaspur

Bilaspur News: भाषण प्रतियोगिता में नीतिका प्रथम, अनामिका रहीं दूसरे स्थान पर

Tue, 06 Aug 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, bilaspur, bilaspur
बिलासपुर के भाषा एवं संस्कृति विभाग में आयोजित डॉक्टर यशवंत सिंह परमार जयंती समारोह में उपस्थित
भाषा एंव संस्कृति विभाग ने डॉ. परमार की जयंती पर आयोजित किया कार्यक्रम
विज्ञापन

धर्माणी की बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत
-बोले, फोरलेन के किनारे जमीन तलाश कर बसाए जाएंगे रिहायशी परिसर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर में भाषा एंव संस्कृति विभाग ने मंलवार को डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती समारोह आयोजित किया। इस दौरान जिले के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें शिवा बीएड कॉलेज घुमारवीं की नीतिका प्रथम स्थान प्राप्त रही। बिलासपुर कॉलेज की अनामिका दूसरे और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की कुमारी रजनीश तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर यशवंत सिंह परमार की दूरगामी सोच के कारण आज हिमाचल पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बना रहा है। डॉ. परमार ने हिमाचल को बचाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा उन्होंने गैर हिमाचली को यहां पर जमीन खरीदने का अधिकार न देकर हिमाचल के अस्तित्व को भी बचाया है। उन्होंने ही प्रदेश के विकास में मजबूत नहीं रखी थी। कहा कि प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर यशवंत सिंह परमार के कुशल नेतृत्व में किए गए संघर्ष के कारण ही आज हम सभी गर्व से हिमाचली कहलाते हैं। धर्माणी ने कहा कि फोरलेन, रेलवे आदि के बन जाने से निश्चित रूप से बिलासपुर में कनेक्टिविटी काफी अधिक हो गई है। इस अवसर पर उन्होंने भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। इससे पहले जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने मुख्य अतिथि को शाल और हिमाचली टोपी देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीसी डॉ. निधि पटेल ने द्वीप प्रज्वलित करके किया।

इनसेट
फोरलेन के नजदीक बनेंगे व्यावसायिक केंद्र :
प्रदेश सरकार फोरलेन के आसपास व्यावसायिक केंद्र का निर्माण करेगी, जहां जिले के लोग अपना सामान भेज सकेंगे। मनाली जाने वाले पर्यटक व्यावसायिक केंद्रों पर स्थानीय वस्तुओं को खरीदेंगे। इससे जिले के लोगों की आर्थिक हालात अच्छी होगी। इसके अतिरिक्त फोरलेन के आसपास ऐसी जमीनों की तलाश की जाएगी जहां अच्छे रिहायशी परिसर स्थापित किए जाएंगे।

बिलासपुर के भाषा एवं संस्कृति विभाग में आयोजित डॉक्टर यशवंत सिंह परमार जयंती समारोह में उपस्थित

बिलासपुर के भाषा एवं संस्कृति विभाग में आयोजित डॉक्टर यशवंत सिंह परमार जयंती समारोह में उपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article