फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, bilaspur, bilaspur

Bilaspur News: महिला मंडल ने उठाया सड़क मरम्मत का जिम्मा

Wed, 26 Jun 2024 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 26 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, bilaspur, bilaspur
बिलासपुर की कुठेड़ा पंचायत के अधीन आने वाली धरब्यान सड़क को पक्का करने का कार्य करने पहुंची धन लक
कुठेड़ा पंचायत की धरब्यान सड़क बरसात में हो जाती है बंद, विभाग मौन
विज्ञापन

-28 साल पहले ग्रामीणों ने श्रमदान कर किया था सड़क का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। विभाग की नजरंदाजी के बाद कुठेड़ा पंचायत की धरब्यान सड़का की मरम्त का जिम्मा धन लक्ष्मी महिला मंडल ने उठाया लिया है। सड़क निर्माण कई साल पहले लोगों ओर पंचायत के सहयोग से हुआ था। बरसात के दौरान इसकी मरम्मत न होने से सड़क बंद हो जाती है। कई साल बीत जाने के बाद भी आज तक गांव के ग्रामीणों को पक्की सड़क नसीब नहीं है। कुठेड़ा पंचायत में कुठेड़ा मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर दूरी पर यह गांव है, जो कि पूरी तरह से अति पिछड़ा गांव है। गांव की आबादी करीब 500 की है। बावजूद इसके इस गांव के लिए सड़क निर्माण कराने पर किसी भी जन प्रतिनिधि का ध्यान नहीं गया। बरसात के मौसम में किसी महिला को प्रसव पीड़ा हो, तो उसके लिए खाट पर लिटा कर मुख्य मार्ग तक लाना पड़ता था। स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि लगभग 28 साल पहले जमीन की समस्या का निदान कर श्रमदान के बाद मुख्य मार्ग तक लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क ग्रामीणों ने मिलकर बनाई। लेकिन अब बरसात के दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात में जब कच्ची सड़क पर कीचड़ हो जाता है तो इस सड़क के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो जाती है।

ग्रामीणों का कहना है कि लोगों को बाजार से जरूरत का सामान लाने, बच्चों को स्कूल जाने के लिए पैदल सफर करना पड़ता है। बरसात के मौसम में वाहनों को मुख्य मार्ग पर छोड़कर गांव जाना पड़ता है। इस संबंध में कई बार पंचायत प्रतिनिधि से लेकर प्रशासन तक से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन किसी भी जन प्रतिनिधि ने अब तक पक्की सड़क को पक्का करने की दिशा में ध्यान नहीं दिया। वहीं अब गांव का ही धन लक्ष्मी महिला मंडल सड़क को पक्का करने के लिए आगे आया। सड़क को पक्का करने का काम शुरू कर महिला मंडल एक मिसाल पेश कर रही है। इस कार्य मे धन लक्ष्मी महिला धरब्यान की प्रधान निर्मला देवी,उप प्रधान बबली देवी,सचिव लता देवी व अन्य महिलाओं ने बताया कि गांव के लोगों के सहयोग से अब इस सड़क को अब पक्का किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed