फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, bilaspur, bilaspur

Bilaspur News: मानसून के दौरान हर विभाग में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी

Wed, 26 Jun 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 26 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, bilaspur, bilaspur
बचत भवन बिलासपुर में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक। संवाद
आपात स्थिति में 24 घंटे सूचना देने के लिए फोन पर रहेंगे मौजूद
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अंतर्गत बुधवार को मानसून को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन हुई। बैठक की अध्यक्षता बिलासपुर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने की। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के अंतर्गत हर विभाग एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करेगा जो आपदा के समय 24 घंटे सूचना के लिए फोन पर उपलब्ध रहेगा।
उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और जिला के नगर परिषद और नगर पंचायत के अधिकारियों को एमसी क्षेत्रों में बंद नालियों की निकासी का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि मानसून के दौरान किसी प्रकार दिक्कत न हो। बिजली बोर्ड, अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अधीनस्थ क्षेत्र में बरसात की तैयारियों के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करें ताकि आवश्यकता के समय प्रभावित क्षेत्र में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जल जनित रोगों के उपचार के लिए आवश्यक दवाइयों का स्टॉक सभी चिकित्सा संस्थानों में समुचित मात्रा में रखें। मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों से निपटने के लिए भी पूरी तैयारी रखें। उन्होंने स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि लोगों को जल जनित होने वाले रोगों के बारे जागरूक करने के लिए पैंपलेटस बनाएं और आशा वर्करों के माध्यम से घर-घर तक इन पैंपलेटस को पहुंचाना सुनिश्चित करें।उपायुक्त ने सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी की जाए। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने एनटीपीसी के अधिकारियों को आपदा से पूर्व की सभी तैयारियां को पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि सभी वार्निंग सिस्टम को जरूर जांच लें। बैठक में उपमंडल अधिकारी अभिषेक गर्ग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मानसून सीजन के दृष्टिगत सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करें। ताकि किसी भी आपात स्थिति में होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
विज्ञापन

इनसेट
जल स्रोतों की सफाई करें सुनिश्चित
जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल स्रोतों तथा जल भण्डारण टैंकों की साफ-सफाई, सभी पेयजल स्रोतों की क्लोरिनेशन करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा पेयजल नमूनों की भी समय-समय पर जांच करें, ताकि जल जनित विषाणुओं का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि नगर परिषद बिलासपुर में बारिश के जल के समुचित निकासी के लिए नालियों, नालों की साफ-सफाई के साथ-साथ आवश्यक उपकरणों को भी तैयार रखें।

बचत भवन बिलासपुर में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक। संवाद

बचत भवन बिलासपुर में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed