फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, bilaspur, bilaspur

Bilaspur News: भारत में 25 लोग करते हैं तंबाकू का सेवन

Wed, 26 Jun 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 26 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, bilaspur, bilaspur
बिलासपुर के गुरुकुल भारती कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन वेनला में आयोजित जिला स्तरीय ऑब्जरवेशन कार्यक्रम मे
गुरुकुल भारती कॉलेज में प्रशिक्षुओं को नशा निवारण के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से गुरुकुल भारती कॉलेज ऑफ एजुकेशन वेनला में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 25 करोड़ से अधिक लोग सिगरेट, बीड़ी, हुक्का, गुटखा, पान मसाला किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करते हैं। पूरे विश्व में धूम्रपान करने वाले लोगों की 12 प्रतिशत आबादी भारत में है। तंबाकू से संबंधित बीमारियों से लगभग 50 लाख लोग प्रतिवर्ष मारे जाते हैं। इनमें करीब डेढ़ लाख महिलाएं हैं। भारत पूरे विश्व में दूसरे नंबर पर है, जहां सबसे अधिक धूम्रपान किया जाता है। स्वास्थ्य शिक्षक विजय कुमारी शर्मा ने कहा कि सभी सरकारी और गैर सरकारी संगठनों को एकजुटता से समाज को नशा और नशा माफिया से बचाना होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यह दिवस एक अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। यह अभियान 26 जून से 10 जुलाई 2024 तक चलेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचे। यह अभियान स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं नशे से दूरी बनाएं स्लोगन के साथ चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नशा तस्करी के कारण हर प्रकार के अपराध में वृद्धि हो रही है। उत्तर भारत में हेरोइन, चरस, गांजा, अफीम की तस्करी के मामले सामने आए हैं। यह सब अफगानिस्तान, चीन, पाकिस्तान की तरफ से तस्कर होता है। पहले पंजाब में प्रभाव ज्यादा होने के कारण हरियाणा के भी आधा दर्जन से भी अधिक जिले नशे की गिरफ्त में हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि नशा न करें और नशा करने वाले की संगत न करें। नशे की लत में फंसे व्यक्ति को नशा निवारण केंद्र तक नशा छुड़ाने के लिए जरूर पहुंचाएं। जिला अस्पताल बिलासपुर में भी नशा मुक्ति केंद्र है। उन्होंने बताया कि दवा दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट लागू किया है। इसके तहत नशीले पदार्थों की खेती संग्रहण या किसी खरीद व प्रयोग करने पर और साथ ही परिवहन पर भी प्रतिबंध है। इस मौके पर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. अंजलि सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed