फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur new people not benefitted with check dame in sirkhadd gumarwin

घुमारवीं की सीर खड्ड में चेक डैम के नीचे से निकल रहा पानी

Wed, 14 Sep 2022 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
bilaspur new people not benefitted with check dame  in sirkhadd gumarwin
घुमारवीं में सीर खड्ड पर बने चेक डैम के नीचे से बहता पानी। संवाद - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। जल शक्ति विभाग की ओर से घुमारवीं मेला मैदान के पास सीर खड्ड में बनाया गया चेक डैम पानी को नहीं रोक पा रहा है। खड्ड का पानी इकट्ठा होने के बजाए उसके नीचे से बह कर निकल जा रहा है। इसके डैम की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

यह चेकडैम दो साल पहले करीब 22 लाख रुपये की लागत से बनाया गया था। कुछ समय तक बढ़िया तरीके से पानी रुकता रहा, लेकिन इस बार बरसात के मौसम में हुई भारी बारिश के कारण पानी का ज्यादा बहाव आने से यह चेकडैम तो नहीं बहा, लेकिन इसके नीचे से कटाव हो गया। इस कारण पानी इसके नीचे से निकलना शुरू हो गया।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार भारी बारिश के कारण सिल्ट बह गया है। इसके कारण पानी नीचे से चला जा रहा है। हालांकि सवाल अब यह उठ रहा है कि डैम की नींव की गहराई ज्यादा क्यों नहीं की गई। थी। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। देखने में चेक डैम बिल्कुल सही लग रहा है, लेकिन काम नहीं आ रहा। इससे जल शक्ति विभाग के लाखों रुपये बर्बाद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अधिशासी अभियंता घुमारवीं अरविंद वर्मा ने कहा कि बरसात में भारी बारिश के कारण सीर खड्ड का जलस्तर बहुत बढ़ जाने के कारण चेक डैम में नुकसान हुआ है। इससे पानी नीचे से बह रहा है। शीघ्र ही इसे ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed